5 Unique Railway Station in India: भारत में कई हैरान करने वाली जगहें हैं जिनके बारे में जानने के बाद यकीन करना मुश्किल होता है। भारत में कई अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन भी हैं जिनके बारे में जानने के बाद आम इंसान हैरत में पड़ जाता है। दिल्ली-मुबई रेल रूट पर एक ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन है जो दो राज्यों में पड़ता है। यह जानकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। यह रेलवे स्टेशन राजस्थान के झालावाड़ जिले में पड़ता है जहां पर आधी ट्रेन एक राज्य में खड़ी होती है, तो आधी दूसरे राज्य में खड़ी होती है।
भवानी मंडी
भारत में कई रेलवे स्टेशन अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं, तो कई अपने प्लेटफ़ॉर्म के लिए जाने जाते हैं। लेकिन राजस्थान के झालावाड़ जिले में दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर स्थित भवानी मंडी स्टेशन अपने अनोखेपन के लिए जाना जाता है। कोटा संभाग में पड़ने वाला यह स्टेशन राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच बंटा हुआ है। इस अनोखे रेलवे स्टेशन पर दोनों राज्यों की संस्कृति की झलक नजर आती है। यह रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित है जो कई मायनों में बेहद खास है। इस स्टेशन की सबसे अनोखी बात यह है कि यहां पर लोग टिकट लेने के लिए राजस्थान में खड़े होते हैं जबकि टिकट देने वाला क्लर्क मध्य प्रदेश में बैठता है।