फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यों से भरी धरती की वो 5 जगहें, जहां गुरुत्वाकर्षण बल नहीं करता है काम

Wed, 17 Feb 2021 05:35 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुरुत्वाकर्षण बल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में ऐसी तमाम जगह हैं, जो अजब-गजब रहस्यों से भरी हुई हैं। वैसे आपको ये बात, तो जरूर पता होगी कि गुरुत्वाकर्षण के बिना धरती पर जीवन असंभव है। लेकिन इन सब के बावजूद भी धरती पर कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण बल काम ही नहीं करता है। इन जगहों को लेकर आज भी ये रहस्य बना हुआ है कि आखिर कैसे कोई जगह बिना गुरुत्वाकर्षण के हो सकती है, जबकि उसके आसपास की सभी जगहों पर स्थिति सामान्य है। तो आइए जानते हैं इन अनोखे जगहों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट, मिशिगन - फोटो : सोशल मीडिया
सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट, मिशिगन
अमेरिका के मिशिगन में भी ऐसी ही एक जगह है, जिसे 'सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट' कहते हैं। इस जगह की खोज 1950 में हुई थी। जब कुछ लोगों की एक टीम इस जगह की जांच के लिए पहुंची, तो उनके सारे उपकरण ही यहां आकर बंद पड़ गए। कई दिनों के बाद पता चला कि यहां 300 वर्गफीट के इलाके में गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है। इस जगह पर खड़े होकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी अंतरिक्ष यान में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
स्पुक हिल - फोटो : सोशल मीडिया
स्पुक हिल, फ्लोरिडा
अमेरिका के फ्लोरिडा में भी एक ऐसी ही जगह है, जिसे 'स्पुक हिल' के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर गाड़ियां ढलान की दिशा में बिना किसी सहारे के चलती जाती हैं। वहीं इस जगह पर ठीक इसके उलट है। यहां अगर आप अपनी कार को बंद करके खड़ी कर देंगे, तो वह अपने आप ढलान की विपरीत दिशा में खिंची चली जाती है। ऐसा यहां गुरुत्वाकर्षण बल के काम नहीं करने के कारण होता है।

4 of 6
मिस्ट्री स्पॉट, सांता क्रूज कैलिफोर्निया - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्ट्री स्पॉट, सांता क्रूज कैलिफोर्निया
इस जगह को 'मिस्ट्री स्पॉट' के जाना जाता है, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया के सांता क्रूज में है। इस जगह की खोज साल 1939 में हुई थी। तब खोजकर्ताओं को ऐसा लगा था, जैसे इस जगह पर कोई रहस्यमय ताकत छुपी हुई है, लेकिन जब गहराई से इसकी छानबीन की गई तो पता चला कि 150 वर्ग फीट के एक गोलाकार इलाके में गुरुत्वाकर्षण बल काम ही नहीं करता है। यहां पानी नीचे से ऊपर की तरफ बहता है। साथ ही अगर इंसान चाहे तो यहां बिना गिरे किसी एक कोण पर खड़ा हो सकता है। यह जगह वाकई अद्भुत है।
विज्ञापन

5 of 6
मैग्नेटिक हिल - फोटो : सोशल मीडिया
मैग्नेटिक हिल, लेह
भारत में मौजूद इस जगह को 'मैग्नेटिक हिल' के नाम से जाना जाता है। यह जगह भी फ्लोरिडा के स्पुक हिल की तरह ही है। यहां भी गाड़ियां बिना किसी सहारे के ऊपर की तरफ अपने आप 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती जाती हैं। इस रहस्यमय जगह को लद्दाख का 'मैग्नेटिक हिल' भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कॉस्मॉस मिस्ट्री स्पॉट, रैपिडी सिटी - फोटो : सोशल मीडिया
कॉस्मॉस मिस्ट्री एरिया, रैपिडी सिटी
अमेरिका के दक्षिणी डकोटा में मौजूद इस रहस्यमय जगह को कॉस्मॉस मिस्ट्री स्पॉट के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर दुनिया बिल्कुल अलग है। यहां विचित्र प्रकार के पेड़ देखने को मिलते हैं, जो अजीब तरीके से एक ही ओर झुके हुए हैं। यहां अगर आप चाहें तो सिर्फ एक पैर पर बिना गिरे खड़े हो सकते हैं। इस जगह पर आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आपका वजन बिल्कुल कम हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें