फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: दुनिया की 5 अजीबोगरीब सजाएं, किसी को कार्टून देखने का, तो किसी को संगीत सुनने का मिला दंड

Tue, 20 Jul 2021 09:49 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनिया के हर देश में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष कानून बनाए गए हैं। किसी भी अपराधी को उसके अपराध के लिए कानून के तहत सजा जरूर दी जाती है, चाहे वो अपराध छोटा हो या बड़ा। किसी अपराधी को उसके द्वारा किए गए अपराध के लिए जुर्माना भरना पड़ता है, तो वहीं किसी अपराधी को कुछ समय जेल में गुजारना पड़ता है। लेकिन जरा सोचिए अगर किसी अपराधी को उसके अपराध के लिए अजीबोगरीब सजा दी जाए, तो कैसा होगा? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब सजाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
 
स्पेन के एंडालूसिया में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक के माता-पिता ने उसे पॉकेट मनी देनी बंद कर दी थी, जिसके बाद वह इस मामले को अदालत में ले आया। हालांकि, अदालत ने उल्टे उसी को सजा सुना दी कि अगले 30 दिन के अंदर उसे उसके माता-पिता का घर छोड़ना पड़ेगा और अपने पैरों पर खड़ा होना पड़ेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2003 में अमेरिका के शिकागो में रहने वाले दो लड़कों ने क्रिसमस की शाम चर्च से ईसा मसीह की मूर्ति चुराई थी और उसे नुकसान पहुंचाया था। इस जुर्म का दोषी पाते हुए दोनों को 45 दिन के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा उन्हें अपने गृहनगर में एक गधे के साथ मार्च करने का भी आदेश दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2008 में एंड्रयू वेक्टर पर अपनी कार में तेज आवाज में संगीत सुनने पर 120 पाउंड का जुर्माना लगाया गया था। वो कार में अपना पसंदीदा 'रैप' सुन रहे थे। हालांकि, बाद में जज ने कहा कि वह जुर्माने की रकम घटाकर 30 पाउंड कर देंगे, बशर्ते कि वेक्टर को 20 घंटों तक बीथोवन, बाख और शोपेन का शास्त्रीय संगीत सुनना होगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के ओकलाहोमा में रहने वाले 17 वर्षीय टाइलर एलरेड द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से हुई दुर्घटना में उसके एक दोस्त की मौत हो गई थी। यह घटना साल 2011 की है। चूंकि टाइलर उस समय हाई स्कूल में पढ़ते थे, इसलिए अदालत ने उन्हें हाई स्कूल और ग्रेजुएशन खत्म करने के अलावा साल भर के लिए ड्रग, शराब और निकोटिन टेस्ट करवाने के साथ ही 10 साल तक चर्च जाने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमेरिका के मिसौरी में रहने वाले डेविड बेरी नामक शख्स ने सैकड़ों हिरणों का शिकार किया था। साल 2018 में इस जुर्म का दोषी पाते हुए अदालत ने उसे एक साल तक जेल में रहकर महीने में कम से कम एक बार डिज्नी का बाम्बी कार्टून देखने की सजा सुनाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें