प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2011 में चिली में पढ़ाई का खर्च बढ़ने को लेकर एक विरोध प्रदर्शन हुआ था। इसमें कॉलेज के छात्र सड़कों, चौराहों पर जमा होकर एक-दूसरे को किस कर रहे थे। इसे किसिंग प्रोटेस्ट कहा गया। साथ में स्लोगन भी दिख रहे थे, जिनपर लिखा हुआ था- प्यार मुफ्त है, लेकिन पढ़ाई नहीं। इस तरह के विरोध के बाद नए नियम आए, जिसके तहत शिक्षा पर लोन में ब्याज की दर काफी कम कर दी गई।