आमतौर पर जहां इंसान की औसत आयु 60 साल की होती है, वहीं अगर किसी अपराधी को कोर्ट द्वारा हजारों-लाखों साल की सजा सुना दी जाए, तो जाहिर है आपको हैरानी तो होगी ही। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे ही अपराधियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उनके अपराध के लिए अदालत की ओर से हजारों-लाखों साल की सजा सुनाई गई है।
थाईलैंड की चमोए थिप्यासो नाम की महिला दुनिया की सबसे लंबी जेल की सजा पाने वालों में से एक है। उसे साल 1989 में अदालत द्वारा 1,41,078 साल की सजा सुनाई गई थी। उसे एक पिरमिड स्कीम में 16,231 लोगों के करीब 19 करोड़ रुपये का चूना लगाने का दोषी पाया गया था। हालांकि, बाद में थाईलैंड में एक कानून पास हुआ कि धोखाधड़ी के मामले में अपराधी को कितनी भी लंबी सजा क्यों न सुनाई गई हो, उसे 20 साल से ज्यादा जेल में नहीं रखा जा सकता है।