फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Safari: टाटा मोटर्स की 7-सीटर एसयूवी की बढ़ी मांग, कंपनी ने तैयार की 10,000वीं यूनिट

Tue, 27 Jul 2021 05:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
Tata Motors rolls out 10,000th Safari SUV: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने हाल ही में अपने जमाने की बेहद लोकप्रिय रही एसयूवी Tata Safari को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च किया था। चूंकि यह ब्रांड नया नहीं था लिहाजा इस कार को काफी लोकप्रियता मिल रही है। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को एलान किया कि उसने पुणे स्थित अपने प्लांट से अपनी न्यू जेनरेशन सफारी एसयूवी की 10,000वीं यूनिट का उत्पादन किया है। कंपनी ने कहा कि जहां कार की पहली 100वीं यूनिट फरवरी 2021 में लॉन्च की गई थी, वहीं नई सफारी की बाकी 9,900 यूनिट्स का उत्पादन चार महीने से भी कम समय में किया गया था।

नई सफारी को 6 और 7-सीटर दोनों लेआउट के साथ पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि उसकी सफारी अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है और इसकी कैटेगरी में मौजूदा बाजार हिस्सेदारी 25.2 फीसदी है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही तक, हाई एसयूवी सेगमेंट में हैरियर के साथ सफारी की बाजार हिस्सेदारी 41.2 फीसदी है। 
विज्ञापन

2 of 6
2021 Tata Safari delivery in Delhi-NCR - फोटो : Amar Ujala
बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो टाटा मोटर्स ने जून में सफारी एसयूवी की 1,730 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं मई के महीने में 1,536 यूनिट्स बेचे गए। टाटा सफारी एसयूवी को कुल 6 ट्रिम लेवल में लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी की कीमत 14.99 लाख रुपये से लेकर 21.81 लाख रुपये के बीच है। हाल ही में लॉन्च हुई ह्यूंदै अलकाजार नई सफारी को टक्कर देती है। अलकाजार ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी का एक लंबा वर्जन है। 
विज्ञापन

3 of 6
Tata Safari at Tata Showroom - फोटो : Tata Motors
'टीम की मेहनत'
इस मील के पत्थर को हासिल करने पर टाटा मोटर्स के यात्री वाहन व्यापार इकाई के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, "हम चार महीने के समय में नई सफारी के लिए इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर तक पहुंचकर रोमांचित हैं। बता दें कि, हमने अपने देश के लंबे इतिहास में सबसे कठिन समय में से एक के दौरान यह मील का पत्थर हासिल किया है। 10,000वीं यूनिट इस शानदार मॉडल को पुनर्जीवित करने में जी जान से लगी हुई विभिन्न टीमों द्वारा की गई सामूहिक मेहनत की पुष्टि करता है।"

चंद्रा ने कहा, "सफारी अपने नए अवतार में टाटा मोटर्स की इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज को OMEGARC की प्रमाणित क्षमता के साथ जोड़कर, ब्रांड की समृद्ध विरासत को आगे ले जाती है। जिसके आर्किटेक्चर को लैंड रोवर के मशहूर डी8 प्लेटफॉर्म से लिया गया है। यह दुनिया भर में एसयूवी के बीच गोल्ड स्टैंडर्ड है। यह आइकॉनिक ब्रांड पहले से ही इस सेगमेंट का नेतृत्व कर रही है और हम अपने ग्राहकों की प्रतिक्रिया से खुश हैं। हम अपने ग्राहकों को ब्रांड में उनके निरंतर विश्वास के लिए धन्यवाद देते हैं। हम अपने ग्राहकों की लगातार विकसित होने वाली जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी नई फॉरएवर रेंज को तरोताजा रखना जारी रखेंगे।" 

4 of 6
Tata Safari 2021 - फोटो : Tata Motors
इंजन और पावर
नई 2021 Tata Safari एसयूवी में लैंड रोवर D8 से प्रेरित OMEGARC प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। नई सफारी में 2.0 लीटर 4-सिलिंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 168 bhp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। इस एसयूवी में तीन राइडिंग मोड इको, सिटी, स्पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा ESP टेरेन रिस्पॉन्स मोड- नॉर्मल, रफ और वेट भी दिए गए हैं। कंपनी भविष्य में इसे 4-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ भी बाजार में उतार सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Tata Safari 2021 interior - फोटो : Tata Motors
मिलते हैं शानदार फीचर्स
सफारी का इंटीरियर ऐश वुड के डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया गया है। और शानदार ओइस्टर व्हाइट इंटीरियर थीम और ओइस्टर व्हाइट लेदर अपहोल्स्ट्री मिलते हैं जो इसके प्रीमियम लुक को और भी आगे ले जाता है। नई टाटा सफारी में 6 से 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं। कार के केबिन में 8.8 इंच फ्लोटिंग आयलैंड इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम 320 वॉट जेबीएल ऑडियो सिस्टम, मूड लाइटिंग, 6 वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में थर्ड रो सीट्स के लिए भी डेडिकेटेड यूएसबी पोर्ट, कप होल्डर्स, डेडिकेटेड एसी यूनिट दी गई है। खास बात यह है कि थर्ड रो में मिलने वाला लेग रूम और पैनोरैमिक सनरूफ इस सेगमेंट की किसी भी गाड़ी से सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Safari 2021 interior - फोटो : Tata Motors
कनेक्टेड कार फीचर्स
नई टाटा सफारी में कंपनी का कनेक्टेड कार पैक ‘iRA’ दिया गया है। iRA टेक्नोलॉजी के तहत रिमोट कमांड्स, व्हीकल सिक्योरिटी फीचर्स, लोकेशन बेस्ड सर्विसेज, ओवर द एयर अपडेट्स, लाइव व्हीकल डायग्नोसिस, गेमिफिकेशन जैसी कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें