फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुफा के अंदर मिला 40 हजार साल पुराना कंगन, चमक देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

Fri, 04 Oct 2019 03:33 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
40 हजार साल पुराना कंगन - फोटो : digitaljournal
साइबेरिया में वैज्ञानिकों ने एक अद्भुत खोज की है। उन्हें एक प्राचीन काल का कंगन मिला है, जो 40 हजार साल पुराना बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अब तक खोजे गए गहनों में सबसे पुराना है, जिसे देखकर वो भी हैरान हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
डेनिसोवा गुफा - फोटो : Social media
यह कंगन साइबेरिया में स्थित डेनिसोवा गुफा में मिला था, जहां से एक लाख 25 हजार साल पहले विलुप्त हुए जानवरों (जैसे मैमथ) की हड्डियों भी मिली थीं। इस गुफा का नाम डेनिसोवन लोगों के नाम पर रखा गया है, जो मानव की एक रहस्यमयी प्रजाति के तौर पर जाने जाते हैं। यह आनुवंशिक रूप से होमो सैपियन्स और निएंडरथल प्रजाति के मानव दोनों से अलग थे। 
विज्ञापन

3 of 7
डेनिसोवा गुफा - फोटो : Social media
डेनिसोवन्स कई मायनों में अद्वितीय थे, जो लगभग 10 लाख साल पहले अन्य मानवीय पूर्वजों से दूर हो गए थे। हाल ही में वैज्ञानिकों को एक डेनिसोवन महिला की उंगली की हड्डी और दांत मिले थे, जिससे यह पता चलता है कि उनमें और निएंडरथल या आधुनिक मनुष्यों में कोई रूपात्मक समानता नहीं थी।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : This Week in Science
हालांकि हजारों साल बाद और विलुप्त होने से पहले  डेनिसोवन्स एक अवधि के लिए आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल के साथ रहे थे। उनके मिले अवशेषों के आनुवांशिक अध्ययन से इस बात की पुष्टि होती है। इसके अलावा कंकाल के अवशेषों से यह भी पता चलता है कि डेनिसोवन्स शायद आधुनिक मनुष्यों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत और शक्तिशाली थे और हमारे से अधिक आदिम और पुरातन प्रकार के मनुष्य माने जाते थे। 
विज्ञापन

5 of 7
डेनिसोवा गुफा में मिले पत्थर - फोटो : Social media
कंगन की खोज से पता चलता है कि इसे बनाने में शामिल कौशल अपने समय से कम से कम 30,000 साल पहले के तकनीक के स्तर को दर्शाता है। अब तक वैज्ञानिकों का मानना था कि इस तरह के कौशल केवल नवपाषाण काल में मनुष्यों के बीच विकसित हुए थे, जो लगभग 10,000 ईसा पूर्व में शुरू हुआ था। 
विज्ञापन

6 of 7
क्लोराइट पत्थर - फोटो : Flickr
जांच में पता चला है कि यह कंगन क्लोराइट नाम के पत्थर से बना है। यह बहुत ही नाजुक है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसे कंगन शायद किसी विशेष व्यक्ति के लिए और विशेष अवसरों पर पहनने के लिए बनाए जाते थे, जैसे कि डेनिसोवन राजकुमारी के लिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
40 हजार साल पुराना कंगन - फोटो : digitaljournal
वैज्ञानिक इस कंगन की चमक देखकर हैरान हैं, क्योंकि तेज धूप में यह सूरज की किरणें पड़ते ही चमकने लगता है और रात में आग की रोशनी में यह हरे रंग की रोशनी बिखेरता है। वैज्ञानिकों को यहां से संगमरमर से बनी एक अंगूठी भी मिली है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें