फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा ने पूछा सवाल, विराट के '0' पर अनुष्का कैसे जिम्मेदार

Fri, 04 Oct 2019 02:34 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विराट- अनुष्का-सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने क्रिकेट दौरों पर क्रिकेटरों की पत्नियों और महिला मित्रों को साथ जाने की अनुमति नहीं देने की आलोचना की है। उन्होंने एक इवेंट में कहा कि यह रवैया उस मानसिकता से बना है, जिसमें महिलाओं को ताकत नहीं बल्कि ध्यान भंग करने वाली माना जाता है। सानिया ने यहां भारतीय आर्थिक मंच पर कहा कि लड़कियों को छोटी उम्र से ही खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
जब उनसे विश्व कप में पाकिस्तानी टीम की हार के बारे में पूछा गया तो सानिया ने पूछा कि आखिर वह इसके लिए कैसे जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जब विराट शून्य बनाते हैं तो अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराया जाता है, लेकिन इसका कहां से लेना देना है। इसका कोई मतलब नहीं बनता।
विज्ञापन

3 of 4
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
उन्होंने कहा कि कई बार हमारी क्रिकेट टीम और कई अन्य टीमों में, मैंने देखा है कि पत्नियां या महिला मित्रों को दौरे पर जाने की अनुमति नहीं दी जाती, क्योंकि लड़कों का ध्यान भंग हो जाएगा। सानिया ने कहा कि इसका क्या मतलब है? महिलाएं ऐसा क्या करती हैं कि उससे पुरुषों का ध्यान इतना भंग हो जाता है? उन्होंने कहा कि देखिए यह चीज उस गहरी मानसिकता से आती है, जिसमें माना जाता है कि महिलाएं ताकत नहीं, बल्कि ध्यान भंग करती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सानिया मिर्जा
सानिया ने कहा कि यह साबित भी हो चुका है कि टीम में पुरुष खिलाड़ी तब बेहतर प्रदर्शन करते हैं जब उनकी पत्नियां और महिला मित्र और उनका परिवार उनके साथ रहता है, क्योंकि इससे जब वे कमरे में आते हैं तो वे खुशी महसूस करते हैं। उन्होंने कहा वे (पुरुष खिलाड़ी) खाली कमरे में वापस नहीं आते, वे बाहर जा सकते हैं, डिनर कर सकते हैं। जब आपकी पत्नी या महिला मित्र आपके साथ होती हैं तो इससे आपको सहयोग मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें