स्नेक आइलैंड, ब्राजील
- फोटो : Adobe Stock
1. स्नेक आइलैंड, ब्राजील
यह छोटा सा द्वीप ब्राजील के तट से लगभग 33 मील दूर स्थित है। इस द्वीप पर दुनिया का सबसे जहरीला सांप, गोल्डन लैंसहेड पाया जाता है। इस द्वीप पर सांपों की संख्या इतनी अधिक है कि इसे स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इतने अधिक सांप होने की वजह से ब्राजील की सरकार ने इस द्वीप पर जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।