आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल में अब तक पाकिस्तान के कौन-कौन क्रिकेटर खेल चुके हैं...इसके अलावा आईपीएल और पीएसएल में खेलने वाले क्रिकेटर कौन-कौन से हैं...
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में रिटेंशन लिस्ट आने के साथ ही इसको लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। जब भी इस लीग की चर्चा होती है तो फैंस के मन में इस बारे में जानने की उत्सुकता रहती है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा क्यों नहीं लेते हैं। तो हम आपको बता दें कि मुंबई में 2008 में 26/11 को हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान का कोई भी क्रिकेटर आईपीएल में नहीं खेल सका। हालांकि, आईपीएल के पहले सीजन में 12 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस लीग में हिस्सा लिया था और फ्रेंचाइजी ने उन पर काफी खर्च भी किया था। हालांकि, अब दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते उन्हें मौका नहीं मिलता। इसी वजह से 2015 में पाकिस्तान ने अपनी टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत की थी। आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल में अब तक पाकिस्तान के कौन-कौन क्रिकेटर खेल चुके हैं...इसके अलावा आईपीएल और पीएसएल में खेलने वाले क्रिकेटर कौन-कौन से हैं...
विज्ञापन
2 of 11
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
1. सोहैल तनवीर
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। PSL में वह कराची किंग्स, मुल्तान सुल्तांस क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के लिए खेल चुके।
विज्ञापन
3 of 11
आईपीएल में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
2. शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी IPL में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे। PSL में वह पेशावर जाल्मी, कराची किंग्स, मुल्ताल सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स जैसी टीमों से खेल चुके।
4 of 11
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
3. शोएब मलिक
साल 2008 में शोएब मलिक ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से खेले थे, PSL में वह कराची किंग्स, मुल्तान सुल्तांस और पेशावर जाल्मी से खेल चुके।
विज्ञापन
5 of 11
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
4. मिस्बाह उल हक
मिस्बाह उल हक ने 2008 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था। PSL में वह पेशावर जाल्मी से खेल चुके।
विज्ञापन
6 of 11
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
5. कामरान अकमल
विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल आईपीएल के पहले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। PSL में वह पेशावर जाल्मी से खेल चुके।
विज्ञापन
7 of 11
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
6. उमर गुल
उमर गुल आईपीएल 2008 में कोलाकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेले थे। पाकिस्तान सुपर लीग में वह मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स से खेल चुके।
8 of 11
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
7. मोहम्मद हफीज
मोहम्मद हफीज ने आईपीएल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया था। PSL में वह लाहौर कलंदर्स से खेल चुके।
9 of 11
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
ये पांच क्रिकेटर भी आईपीएल खेल चुके
इनके अलावा अब्दुल रज्जाक, यूनुस खान, सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और शोएब अख्तर भी IPL में खेल चुके हैं। रज्जाक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूनुस राजस्थान रॉयल्स, सलमान कोलकाता नाइट राइडर्स और आसिफ दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
10 of 11
आईपीएल में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
2008 में किस टीम में कितने पाकिस्तानी खिलाड़ी खेले?
कोलकाता की टीम में चार खिलाड़ी खेले - सलमान बट, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज और उमर गुल शामिल।
राजस्थान की टीम में तीन खिलाड़ी खेले - कामरान अकमल, यूनुस खान, सोहैल तनवीर
दिल्ली की टीम में दो खिलाड़ी खेले - मोहम्मद आसिफ और शोएब मलिक।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में दो खिलाड़ी खेले: अब्दुल रज्जाक और मिस्बाह उल हक।
आईपीएल और पीएसएल में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी
इन 12 में से सात पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल के साथ-साथ पाकिस्तान सुपर लीग में भी धमाल मचा चुके हैं। यह सात खिलाड़ी शाहिद आफरीदी, सोहैल तनवीर, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, कामरान अकमल, उमर गुल और मोहम्मद हफीज हैं। इनके अलावा बाकी चार पाकिस्तानी खिलाड़ी सिर्फ आईपीएल में ही खेले हैं।