फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: 12 साल लड़का का बना करोड़ों का मालिक, जानिए कैसे किया इतना बड़ा कमाल

Thu, 10 Mar 2022 02:03 PM IST
शशि सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बेन्यामिन अहमद - फोटो : chillmedia_hk/insta
12 साल की उम्र में बच्चे सिर्फ खेल कूद पर ध्यान देते हैं और अपने खर्चों के लिए ज्यादातर अपने माता-पिता पर निर्भर होते हैं लेकिन सोचिए कि महज 12 साल की उम्र में कोई करोड़ों का मालिक बन जाए वह भी खुद के कमाए पैसों से। तो सुनकर हैरानी होना लाजिमी है। आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बताएंगे, जिसने सिर्फ 12 साल की उम्र में करोड़ों की कमाई कर ली है। इस लड़के का नाम बेन्यामिन अहमद है, जो ब्रिटेन में रहते हैं। बेन्यामिन अहमद से जुड़ी एक और बात आपको हैरान कर देगी कि उन्होंने सिर्फ पांच साल की उम्र में ही कोडिंग सीखना शुरु कर दी थी, और आज इसकी वजह से वह करोड़ो रुपये के मालिक हैं। तो चलिए जानते हैं कि बेन्यामिन अहमद ने ये सब कैसे किया।
विज्ञापन

2 of 4
बेन्यामिन अहमद - फोटो : blacklemonhasmigrated
रिलीज किया था एनएफटी कलेक्शन
बेन्यामिन अहमद ने इतनी छोटी उम्र में ही एक व्हेल थीम का एनएफटी कलेक्शन रिलीज किया है। उनका यह कलेक्शन कुछ ही घंटो में बिक गया, जिसके लिए उन्हें तकरीबन 1 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। इसके बाद उनके बाकी वेंचर भी काफी सफल हुए और उन्होंने कुछ ही महीनों में लगभग 8 करोड़ तक की कमाई कर ली। इस तरह से बेन्यामिन अहमद सिर्फ 12 साल की उम्र में अब तक 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
बेन्यामिन अहमद - फोटो : nft.pad/insta
खुद के पास नहीं है कोई खाता
बेन्यामिन अहमद करोड़ों के मालिक हैं लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि उनके पास कोई अपना कोई खाता नहीं है। अब आप सोचेंगे कि आखिर इतने पैसे कहां पर रखें होंगे तो आपको बता दें कि बेन्यामिन के सारे पैसे इथेरियम नाम के क्रिप्टो करेंसी में हैं। बेन्यामिन ने द सन से बातचीत में कहा कि अभी वह अपनी स्किल और एक्सपीरिएंस को और डेवलप करना चाहता है। विदेशों से लेकर देश में भी अब क्रिप्टोकरेंसी में पैसे लगाने वालों की संख्या खासा बढ़ गई है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि ये रिस्की है और एक दिन सारा पैसा डूब सकता है। इस बारे में बेन्यामिन कहते हैं कि यह फ्यूचर करेंसी है और फिलहाल वह अपने पैसे भी क्रिप्टो में ही रखेंगे।

क्या होता है एनएफटी कलेक्शन-
एनएफटी को अगर आसान शब्दों में समझा जाए तो यह एक तरह की डिजिटल संपत्ति होती है, जिसे खरीदा और बेचा भी जा सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
बेन्यामिन अहमद - फोटो : nftservice
बेन्यामिन ने बताया कि स्कूल के दोस्त भी उनके काम के बारे में जानते हैं और इसके लिए दोस्तों ने उन्हें बधाई भी दी है। वह कहते हैं कि हालांकि मैं ये सोचता हूं कि कई लोग अभी भी इसे नहीं समझते हैं। बहुत सारे लोग मेरी कहानी जानते हैं और मुझे इस बात से खुशी होती है कि मेरी वजह से बहुत सारे लोग एनएफटी के बारे में सीख रहे हैं। बेन्यामिन के पिता का इमरान का कहना है कि उसके लिए ये वेंचर कभी पैसा कमाने का जरिया नहीं था वह इसे सिर्फ अपनी नॉलेज के लिए कर रहा था और पैसे बोनस हैं।  उन्होंने कहा कि वह हमेशा से चाहते थे कि उनके बच्चे वह काम करें जिसमें उन्हें मजा आता हो और वही उस पर ज्यादा से ज्यादा समय दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें