फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया की सबसे महंगी जींस, कीमत इतनी जितने में खरीद सकते हैं 10 आलीशान फ्लैट

Thu, 13 Jun 2019 08:03 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दुनिया की सबसे महंगी जींस - फोटो : Social media
आपने अबतक की सबसे महंगी जींस कितने की पहनी है, पांच हजार, 10 हजार या 20 हजार? हालांकि अगर आप महीने के एक लाख रुपये भी कमाते हैं तो इतने रुपये की जींस आपको महंगी ही लगेगी, लेकिन क्या आपको दुनिया की सबसे महंगी जींस की कीमत पता है। आज हम आपको दुनिया के 10 सबसे महंगे जींस के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें से कुछ जींस की कीमत इतनी ज्यादा है जितने में आप दिल्ली जैसे महंगे शहर में 10 आलीशान फ्लैट खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
सेवेन फॉर ऑल मैनकाइंड जींस - फोटो : Social media
10. सेवेन फॉर ऑल मैनकाइंड 

ये जींस पैंट का एक ब्रांड है, जो कई अलग-अलग तरह की जींस बनाता है। ये ब्रांड अपनी परफेक्ट फिटिंग के लिए मशहूर है। इस ब्रांड की एक जींस की कीमत 248 डॉलर यानी लगभग 15,800 रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 11
अर्नेस्ट सीओन कस्टम फिट जींस - फोटो : Social media
9. अर्नेस्ट सीओन कस्टम फिट

ये ब्रांड न सिर्फ जींस बनाता है बल्कि खासतौर पर ग्राहकों की नाप लेकर इसे तैयार करता है, जिससे कि जींस ग्राहकों को एकदम फिट आए। इसकी एक जींस की कीमत 1000 डॉलर यानी लगभग 63,000 रुपये है। 

4 of 11
रोबर्टो केवेली जींस - फोटो : Social media
8. रोबर्टो केवेली 

ये जींस हॉलीवुड कलाकरों के बीच मशहूर है। इस जींस की खासियत हैं इसपर जड़े कीमती पत्थर। जब किसी चीज की कीमत ज्यादा होने पर हम कहते हैं न कि क्या इसमें हीरे-मोती जड़े हैं? तो इसमें सच में हीरे-मोती जड़े हुए हैं। इसकी कीमत 1199 डॉलर यानी करीब 76 हजार रुपये है।
विज्ञापन

5 of 11
डोल्चे एंड गबैना जींस - फोटो : Social media
7. डोल्चे एंड गबैना 

इस जींस में खासियत ये है कि इसके पीछे वाले पॉकेट पर एक गुलाबी पैच होता है और इसमें सोने का लोगो लगा होता है। इस ब्रांड की सबसे महंगी जींस की कीमत भी 1200 डॉलर यानी लगभग 76 हजार रुपये है। 
विज्ञापन

6 of 11
गूची जींस - फोटो : Social media
6. गूची 

इस ब्रांड का नाम तो आपने कई बार सुना होगा और शायद किसी को पहने देखा भी होगा। इसके जींस बाजारों में काफी चलन में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ब्रांड की सबसे महंगी जींस की कीमत 3100 डॉलर यानी लगभग एक लाख 97 हजार रुपये है। इतनी तो लोगों की साल भर की बचत भी नहीं होती है। 
विज्ञापन

7 of 11
एपो जींस - फोटो : Social media
5. एपो जींस 

इस ब्रांड की जींस दिखने में किसी आम जींस की तरह ही होती है, लेकिन इसके अंदर वो छुपा होता है जो लोगों को दिखता नहीं है। दरअसल, इस जींस में रेशम की जेब होती है और उसके बटन सोने या कई बार प्लैटिनम के भी बने होते हैं। इसके एक जींस की कीमत 4000 डॉलर यानी करीब ढाई लाख रुपये है। 

8 of 11
एस्कैडा स्पोर्ट जींस - फोटो : Social media
4. एस्कैडा 

इस कंपनी के स्टोर में लोग मनपसंद डिजाइन की जींस बनवा सकते हैं। इसके अलावा ये ब्रांड अपने डिजाइन भी बनाता है। इस ब्रांड की एक जींस की कीमत 10 हजार डॉलर यानी छह लाख 36 हजार रुपये है। 

9 of 11
लिवाइस जींस - फोटो : Social media
3. लिवाइस स्ट्रॉस एंड को. 501 

शायद ही कोई ऐसा हो जो इस ब्रांड को नहीं जानता हो। यह एक पसंदीदा अमेरिकी ब्रांड है जो आधुनिक प्रिंट और विशेषताओं के साथ अपनी पुरानी शैली के लिए जाना जाता है। यह ब्रांड लोगों के हिसाब से सस्ते जींस भी बनाती है और महंगे भी। इस ब्रांड की सबसे महंगी जींस की कीमत 60 हजार डॉलर यानी करीब 38 लाख रुपये है। 

10 of 11
डसॉल्ट एपारेल थ्रैस्ड डेनिम जींस - फोटो : Social media
2. डसॉल्ट एपारेल थ्रैस्ड डेनिम 

इस जींस की खासियत ये है कि इसे सिलने से पहले बेहतरीन लुक देने के लिए 13 बार धोया और रंगा जाता है। इस ब्रांड की जींस खरीदना तो दूर आम आदमी इसके बारे में सोच भी नहीं सकता और इसकी वजह है इसकी कीमत। इसके एक जींस की कीमत दो लाख 50 हजार डॉलर यानी करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

11 of 11
दुनिया की सबसे महंगी जींस - फोटो : Social media
1. सीक्रेट सर्कस 

ये है दुनिया की सबसे महंगी जींस। इसकी पिछली जेब पर हीरे जड़े होते हैं, जो इसे सबसे खास बनाते हैं। इस जींस की कीमत है 1.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 8 करोड़ 20 लाख रुपये। इतनी कीमत में लोग दिल्ली में 10 आलीशान फ्लैट खरीद सकते हैं, जो कमाई का एक जरिया भी बन सकता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें