‘देवों के देव.. महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले मोहित रैना की पर्सनल लाइफ में उथल पुथल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा है अभिनेता की शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और वह अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं। साल की शुरुआत में ही मोहित ने जानकारी दी थी कि उन्होंने अदिति शर्मा से शादी की है और अब अचानक उन्होंने सोशल मीडिया से सभी तस्वीरों को हटा दिया है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहित की निजी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है।