बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर विवाद गहराता जा रहा है। अब यह विवाद सोमवार को लोकसभा में भी पहुंच गया। दरअसल, बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले लोगों की आलोचना की है। उन्होंने यह सवाल किया है कि अगर सत्ता में बैठे लोगों को ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाना है तो सेंसर बोर्ड का क्या काम है?