फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj LS Results: गोपालगंज से डॉ. आलोक कुमार दूसरी बार बने सांसद, VIP उम्मीदवार को 127178 वोटों से हराया

Tue, 04 Jun 2024 07:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj LS Results: गोपालगंज से डॉ. आलोक कुमार दूसरी बार बने सांसद, VIP उम्मीदवार को 127178 वोटों से हराया
Gopalganj Lok Sabha Election Result 2024 JDU Alok Kumar Suman Won against Prem Nath Chanchal
 
विज्ञापन
1 of 4
डॉ. आलोक कुमार सुमन की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
बिहार के सुरक्षित गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र (17) में एक बार फिर से डॉ. आलोक कुमार सुमन को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। लगभग 34 वर्ष के बाद यहां दूसरी बार कोई सांसद चुना गया है। जदयू के टिकट पर गोपालगंज की जनता ने डॉक्टर आलोक कुमार सुमन को 1,27,178 वोटों से विजय श्री का ताज पहना दिया। हालांकि पिछली बार की जीत की तुलना में इस बार जीत का अंतर कम रहा है। वहीं, वीआईपी उम्मीदवार प्रेमनाथ चंचल दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 4,26,094 मत से ही संतोष करना पड़ा। इस बार भी पूर्व की तरह नोटा तीसरे नंबर पर रहा है। डॉ. आलोक कुमार सुमन की जीत के बाद उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। उनके समर्थक लगातार उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
डॉ. आलोक कुमार सुमन की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी में थोड़ी खुशी थोड़ा गम
डॉ. आलोक कुमार सुमन की जीत से भाजपा नेताओं में ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है, क्योंकि नीतीश कुमार के फिर से पलटी मारने की चर्चा गोपालगंज में जोरों से शुरू हो गई। देश के आंकड़ों को देखने के बाद भाजपा नेताओं में उदासी देखी गई। इसे लेकर एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी डॉ. आलोक कुमार सुमन की जीत से उत्साहित नहीं दिखाई दिए। वहीं, बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उदासी का एक और कारण बक्सर में मिथिलेश तिवारी की हार का भी रहा। उनकी हार को लेकर भी गोपालगंज में बीजेपी के कार्यकर्ता उदास दिखाई दे रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
डॉ. आलोक कुमार सुमन की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
डॉ. आलोक कुमार सुमन की जीत की घोषणा होते ही एनडीए के कार्यकर्ता अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाने लगे। भाजपा के एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू के आवास पर डॉ. आलोक कुमार सुमन को एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

4 of 4
डॉ. आलोक कुमार सुमन की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आलोक कुमार सुमन ने कहा कि वे जीत दर्ज कर जब लोकसभा में दोबारा पहुंचेंगे तो उनकी पहली प्राथमिकता सबेया हवाई अड्डे को चालू करना होगा। उन्होंने कहा कि गोपालगंज में बाढ़ एक बड़ी समस्या है। बाढ़ से स्थाई निदान दिलाना उनकी दूसरी प्राथमिकता है। जब वे लोकसभा में जाएंगे, इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाएंगे। साथ ही वे बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी से भी मिलकर बाढ़ की समस्या को लेकर बने सारण बांध पर एनएच के निर्माण की भी मांग करेंगे। ताकि बाढ़ से स्थाई निदान होगा, साथ ही गोपालगंज से पटना की दूरी भी कम हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें