आंधी में पेड़ की डालियां टूटकर गिरी
- फोटो : अमर उजाला
ओलावृष्टि के साथ आए तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे रास्ते बाधित हो गए और यातायात व्यवस्था भी कुछ समय के लिए ठप रही। भोरे प्रखंड की चकरवां खास में स्थित सरकारी स्कूल के भवन पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे स्कूल की बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: कुत्ता काटी गाय का दूध पीने से 100 लोग बीमार, 15 से अधिक परिवार के लोग दहशत में
इस प्राकृतिक आपदा ने सिर्फ फसलों को ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में चल रहे छोटे उद्योगों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। भोरे में संचालित दीपक कुमार सिंह का डीपीएस फीड्स, डीपीएस लेयर और पोल्ट्री फार्म पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। फार्म की छत उड़ गई और अंदर मौजूद पोल्ट्री बर्ड्स को भी नुकसान पहुंचा है। इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ है बल्कि श्रमिकों की आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है।