फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: ओवैसी के शैतान वाले बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- वह खुद जिन्ना का जिन्न लेकर पैदा हुए हैं

Wed, 24 Apr 2024 04:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Lok Sabha Polls: ओवैसी के शैतान वाले बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- वह खुद जिन्ना का जिन्न लेकर पैदा हुए हैं
LS Polls: Giriraj reacts on Owaisi's Shaitan statement, says He himself was born with Jinnah genie, Lalu Yadav
विज्ञापन
1 of 4
भाजपा नेता गिरिराज सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयान पर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जुबानी हमला किया है। गिरिराज ने कहा कि ओवैसी को शायद पता नहीं है कि वह खुद जिन्ना का जिन्न लेकर पैदा हुए हैं। किस शैतान की बात कर रहे हैं। उस शैतान को डब्बे में बंद करने का काम करते हैं और हम मंत्र भी जानते हैं। उस मंत्र से सारे शैतान को बंद कर उनके जिम्मे छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि एक शैतान दूसरे को ही शैतान कहता है।
विज्ञापन

2 of 4
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी (फाइल) - फोटो : ANI
‘जुम्मे के दिन शैतान की कामयाबी नहीं होगी’
दरअसल, किशनगंज के बेलवा हाई स्कूल ग्राउंड में चुनावी सभा में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि 26 अप्रैल को चुनाव होना है। 26 अप्रैल को शुक्रवार का दिन है और ये दिन मुसलमानों के लिए मुबारक दिन होता है। इस दिन को न तो शैतान की कामयाबी होगी और न ही शैतानी ताकतों की कामयाबी होगी। कामयाबी एआईएमआईएम और आपकी होगी। इसलिए जुम्मे की नमाज से पहले और नमाज पढ़कर वोट डालने जाएं।
विज्ञापन

3 of 4
भाजपा नेता गिरिराज सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
‘भाजपा मुसलमानों से नफरत नहीं करती’
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि जिस तरह से ओवैसी ने भाजपा पर कटाक्ष किया है, वह जो भी शैतान छोड़ेंगे, उन सारे शैतान को डब्बे में बंद कर देंगे। उस दिन संतोषी मां का दिन है। संतोषी मां का मुंह देखकर जाएंगे, सारे शैतान का नाश हो जाएगा। वहीं, उन्होंने ओवैसी के एक अन्य बयान पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी दंगे का समर्थन नहीं करती है। सनातन का इतिहास रहा है कि वह कभी दंगे में भरोसा नहीं करती है। जो दंगे में भरोसा करते हैं, वही इस तरह की बात कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी कभी मुसलमान से नफरत नहीं करती। नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ सबका विकास’ का काम करते हैं। नरेंद्र मोदी ने अगर गरीबों को आवास दिया तो हिंदुओं को भी दिया, मुसलमानों को भी दिया। ये लोग हैं जो नफरत फैलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रोरल बांड को लेकर लालू पर किया पलटवार
वहीं, गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर चुनावी चंदा (इलेक्ट्रोरल बांड) मामले को लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रॉल बांड की खुब चर्चा हुई। लालू यादव ने भी इसकी खूब चर्चा की। लेकिन गांव की एक कहावत है कि चोरी भी और सीनाजोरी भी। गिरिराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि लालू यादव को इलेक्टरल बांड मिला तो शराब माफियाओं से मिला है। लालू जी वही व्यक्ति हैं जो शराबबंदी को लेकर ह्यूमन चेन में खड़े होते हैं और शराब की कंपनियों से इलेक्ट्रॉल बांड भी लेते हैं। यही लालू यादव का असली चेहरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें