अधिकारियों से बातचीत करते सांसद पप्पू यादव
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने माला हरिनतोर पंचायत के माला गांव (वार्ड-03, 05 और 08) में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस मौके पर सांसद ने बताया कि नदी के कटाव से 50 से अधिक घर बर्बाद हो गए हैं और कई परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मिलकर जल्द से जल्द कटाव रोकने के उपाय करने के निर्देश दिए। इसके लिए चीफ इंजीनियर और एग्जेक्युटिव इंजीनियर से फोन से बात कर जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।