बिहार में पहले चरण के लिए वोट देने घर से निकले लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह से ही बूथों पर लंबी लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। पहले चरण में कुल 57 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।
विज्ञापन
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
2 of 14
चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे तक भागलपुर में 24.94, समस्तीपुर में 45.88, मुंगेर में 54.14, जमुई 47.15, नवादा में 44 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
3 of 14
चुनाव के दौरान मुंगेर के बूथ संख्या 42, भागलपुर में बूथ नंबर 25, शेखपुरा में बूथ संख्या 183, नवादा में 209 पीरपैंती में 135 नंबर बूथ पर EVM मशीन में खराबी की वजह से मतदान देर से शुरु हुआ जिसकी वजह से लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा।
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
4 of 14
सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम के 5 बजे तक चलेगी। वीआईपी मतदाताओं में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अलौली में पशुपाती पारस, बेगुसराय से सांसद भोला सिंह सहित अन्य ने वोट डाले।
विज्ञापन
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
5 of 14
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि सभी लोग मतदान करें। उन्होंने युवाओं से खास तौर से अपील की है कि युवा लोग अपना मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
6 of 14
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि इस चरण में कुल 1,35,72,339 मतदाता हैं।
विज्ञापन
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
7 of 14
इन मतदाताओं में 72,37,253 पुरुष, 63,17,602 महिलाएं और तीसरे लिंग के 405 लोग हैं।
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
8 of 14
10 जिलों में 49 सीटों पर 583 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 54 महिलाएं हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है।
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
9 of 14
खास बात यह कि इन 49 सीटों में से 41 पर बसपा के भी उम्मीदवार हैं।
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
10 of 14
इसके अलावा भाजपा ने 27 उम्मीदवार, जदयू ने 24, राजद ने 17, लोजपा ने 13,
कांग्रेस ने आठ, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने छह और हिंदुस्तानी अवाम
मोर्चा ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
11 of 14
माकपा, भाकपा, भाकपा-माले, फारवर्ड ब्लॉक, एसयूसीआई (सी) और आरएसपी जैसे छह वाम दल साथ मिलकर इस बार मैदान में उतरे हैं।
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
12 of 14
पहले चरण के लिए भाकपा ने 25 उम्मीदवार और माकपा ने 12 उम्मीदवार उतारे हैं।
बिहार में पहले चरण के चुनाव में जमकर पड़े वोट
13 of 14
लक्ष्मणन ने कहा कि पहले चरण के 13212 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।