फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महिला SI का अनूठा अभियान, बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने और चुनौतियों का सामना करने की दे रहीं ट्रेनिंग

Sun, 15 Sep 2024 08:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: महिला SI का अनूठा अभियान, बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने और चुनौतियों का सामना करने की दे रहीं ट्रेनिंग
Patna: Female SI Rituraj is training girls to become self-reliant and face challenges
 
विज्ञापन
1 of 4
एसआई ऋतुराज दे रहीं बच्चियों को ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
पटना के मिठनपुरा थानाक्षेत्र में एक अनूठा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिला एसआई ऋतुराज और उनकी टीम ने बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने और विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षण देना शुरू किया है। इस अभियान के तहत, पुलिस विभाग ने स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर बच्चियों को सुरक्षा और आत्म-रक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी है।
 
विज्ञापन

2 of 4
एसआई ऋतुराज दे रहीं बच्चियों को ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
इस अभियान का एक प्रमुख हिस्सा गुड टच और बैड टच के बीच अंतर को स्पष्ट करना है। बच्चियों को बताया जा रहा है कि गुड टच क्या है और बैड टच कैसे पहचाना जा सकता है, ताकि वे असुरक्षित परिस्थितियों को पहचान सकें और खुद को सुरक्षित रख सकें। एसआई ऋतुराज ने बच्चियों को डायल 112 और महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य है कि बच्चियां किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत मदद हासिल कर सकें। हेल्पलाइन नंबर के साथ-साथ अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी साझा की जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
एसआई ऋतुराज दे रहीं बच्चियों को ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों के प्रति सजग रहने के लिए भी बच्चियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि अनचाहे संदेशों और फ्रेंड रिक्वेस्ट से कैसे बचें और स्पैम मेल से दूर रहें। एसआई ऋतुराज ने बच्चियों को यह भी समझाया है कि उन्हें स्कूल और घर के आस-पास एक सुरक्षित वातावरण बनाए रखना चाहिए और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए।
 
विज्ञापन

4 of 4
एसआई ऋतुराज दे रहीं बच्चियों को ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
इस अभियान को व्यापक समर्थन और सराहना मिल रही है। स्थानीय स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में इस पहल को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोग इस कदम को समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
 
एसआई ऋतुराज ने बताया कि हमारा मकसद है कि बच्चियां न केवल पढ़ाई में उत्कृष्टता हासिल करें, बल्कि वे आत्म-रक्षा और सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह से तैयार हों। हमें उम्मीद है कि इस जागरूकता अभियान से बच्चियां आत्म-सुरक्षित महसूस करेंगी और किसी भी संकट की स्थिति में सही कदम उठा सकेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें