फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: रोड न बनने से JDU सांसद से जनता नाराज, कई गांव को हो रही परेशानी के चलते किया मतदान बहिष्कार का एलान

Wed, 08 May 2024 04:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

LS Polls: रोड न बनने से JDU सांसद से जनता नाराज, कई गांव को हो रही परेशानी के चलते किया मतदान बहिष्कार का एलान
Nalanda LS: People angry with JDU MP Kaushalendra Kumar due to non-construction of road, boycott of voting
 
विज्ञापन
1 of 2
गांव में सड़कों के खस्ताहाल को लेकर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का लिया निर्णय - फोटो : अमर उजाला
बिहार के नालंदा लोकसभा क्षेत्र के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत मामूराबाद पंचायत के मिर्चायगंज गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में रोड न बनाए जाने के कारण जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार से नाराजगी जाहिर की है। इसे लेकर ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव में वोट नहीं करने का निर्णय लिया है।
 
गांव के राहुल कुमार, रविंद्र पासवान वालक यादव, आनंद साव, सुबोध राम, दीपक कुमार, नंदू पंडित, धर्मेंद्र मिस्त्री समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अब तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नाली का निर्माण बेहतर तरीके से न होने के कारण उसका पानी कच्ची सड़क पर आ जाता है। इस वजह से लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी के दिनों में भी सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी रहती है और बरसात में तो कहना ही क्या है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
गांव में सड़कों के खस्ताहाल को लेकर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का लिया निर्णय - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग स्थानीय जन प्रतिनिधि से लेकर क्षेत्र के विधायक तक रोड बनवाने को लेकर अर्जी लगा चुके हैं। अब तक 15 वर्षों से भी अधिक का समय बीत गया है। लेकिन गांव में पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। अब हम लोगों ने यह निर्णय लिया है कि अगर रोड नहीं बनता है तो हम लोग आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।
 
15 सौ की आबादी वाला मिर्चायगंज गांव आज भी पक्की सड़क से वंचित है। जबकि मिर्चायगंज गांव में ही लोकल बाजार होने के कारण करीब एक दर्जन गांव के लोग मुकरामपुर, मोहम्मदपुर, चंद्र बीघा, दयालपुर, मामूराबाद, गोविंदपुर, ककैला, रामगढ़, खरजम्मा सरबलपुर, साकरौढ़ा, गजराज बीघा और विशुनपुर के ग्रामीणों को बाजार आने में कच्ची सड़क के कारण परेशानी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें