बीजेपी नेता ने राहुल गांधी और विपक्ष पर कसा तंज
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
श्रम संसाधन मंत्री ने विपक्ष पर तंज कसा कि 400 पार का जो नारा है, वह एक्जिट पोल में दिख रहा है। अब राहुल जी को अपने मामा के गांव इटली चले जाना चाहिए। राहुल गांधी जी का इटली उनके मामा गांव है। अब वह यहां से प्रस्थान कर जाएं। यहां से राहुल गांधी निकल जाते तो भारत की कम से कम जान बच जाती। बीजेपी नेता संतोष सिंह ने कहा कि विपक्ष का तो यही काम है। अभी एग्जिट पोल को गलत बता रहे हैं, जब चार जून के बाद रिजल्ट आएगा तो फिर ईवीएम को गलत बताएंगे। जहां जीत जाते हैं वहां सब ठीक रहता है। जहां हारते हैं वहां ईवीएम खराब हो जाती है।