बिहार के आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में जहां एक तरफ शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, कई जगहों पर रोड नहीं तो वोट नहीं की मांग को लेकर ग्रामीण वोट बहिष्कार भी कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला शाहपुर प्रखंड के धमवल गांव के 153 बूथ से सामने आया है। जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण सड़क निर्माण नहीं होने से नाराजगी जताते हुए वोट बहिष्कार कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, धमवल गांव के 153 बूथ पर 2,500 से तीन हजार के बीच मतदाता हैं। इनमें हिंदू समुदाय से आने वाले लगभग सभी जातियों के वोटर हैं। उसके बावजूद भी सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के बाद भी एक भी वोट इस बूथ पर नहीं डाला गया है। और न ही किसी भी दल का कोई पोलिंग एजेंट बना है।