खुली गाड़ी से नामांकन के लिए रवाना हुए भाजपा नेता आरके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आरके सिंह आरण्य देवी मंदिर से खुली गाड़ी से काफिले के साथ शीश महल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज, मठिया मोड़ होते हुए महावीर मंदिर पहुंचेंगे। वहां भी पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह सभा स्थल पर जाएंगे। जहां से वे नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान नामांकन और सभा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, लोजपा (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के अलावा कई विधायक, एमएलसी और हुलास पांडेय, सुनील पांडेय जैसे बाहुबली नेता भी शामिल होंगे। उसके बाद यहां से जिला कलेक्ट्रेट में तीन लोगों के साथ जाकर नॉमिनेशन दाखिल करेंगे। सम्राट चौधरी और विजय सिंह के अलावा लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा बड़े नेताओं के नाम लिस्ट में हैं।