बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का समापन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम में 423 कंपनियों के साथ कुल 1,80,898.95 करोड़ रुपये के निवेश समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के बिहार बिजनेस कनेक्ट की तुलना में तीन गुना अधिक है। प्रमुख निवेशकों में सन पेट्रोकेमिकल्स, भारत पेट्रोलियम, एनएचपीसी, श्री सीमेंट, हल्दीराम स्नैक्स और एसएलएमजी बेवरेजेज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं।
दूसरे दिन का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ। उनके साथ मंच पर उद्योग-सह-पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत और उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी उपस्थित रहे।