देश को मिली नई ताकत
- फोटो : अमर उजाला
आधुनिक प्रशिक्षण
इन नव प्रशिक्षित जवानों को देश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें आधुनिक हथियारों के संचालन, आतंकवाद विरोधी रणनीतियों और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। राजगीर प्रशिक्षण केंद्र देश के प्रमुख सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है, जहां देश भर से चयनित युवाओं को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा प्रशिक्षु जवानों के परिजन भी उपस्थित रहे। समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों को विशेष पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।