सारण में गंगा किनारे उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
सारण में लोगों ने लगाई नदी में डुबकी
सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बंगाली बाबा घाट और रामघाट, रिविलगंज थाना क्षेत्र के नाथ बाबा घाट और सेमरिया घाट, मांझी थाना क्षेत्र के राम घाट, दिघवारा प्रखंडों के अंबिका भवानी शक्तिपीठ के समीप आमी घाट, हरिहर क्षेत्र सोनपुर के काली घाट, पहलेजा घाट और सबलपुर घाट के अलावा मकेर, पानापुर, तरैया, अमनौर, परसा और दरियापुर प्रखंड अंतर्गत गंडक नदी के घाट सहित अनेक नदी घाटों और सरोवरो पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। जहां श्रद्धालु भक्तगण स्नान कर दान पुण्य अपने परिवार की सुख समृद्धि और शांति की कामनाएं की। सारण जिले के सोनपुर, डोरीगंज, रिवीलगंज और मांझी प्रखंड अंतर्गत गंगा, सरयू और गंडक सहित कई अन्य नदी घाटों पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपों की छांव में घाटों पर विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जिससे यह पर्व और भी अधिक भव्य बन जाता है।