फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने किया नामांकन, तेजस्वी और कांग्रेस अध्यक्ष रहे नदारद

Fri, 10 May 2024 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

LS Polls 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने किया नामांकन, तेजस्वी और कांग्रेस अध्यक्ष रहे नदारद
Arrah Lok Sabha: Tejashwi, Akhilesh Singh were missing in nomination program of INDIA candidate Sudama Prasad
 
विज्ञापन
1 of 2
सुदामा प्रसाद की नामांकन सभा में नजर नहीं आए तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
बिहार के आरा में लोकसभा 2024 चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ शाहपुर और जगदीशपुर के विधायक भी मौजूद रहे। हालांकि प्रसाद की चुनावी सभा में राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी शामिल होने वाले थे, लेकिन दोनों बड़े नेता नामांकन में शामिल नहीं हुए। इससे आरजेडी और कांग्रेस के कार्यकर्ता निराश दिखे। अब तेजस्वी यादव और अखिलेश सिंह के नामांकन सभा में न शामिल होने सवाल उठ रहे हैं।

सभा में तेजस्वी यादव के न आने से निराश आरजेडी कार्यकताओं ने कहा कि हम लोग तेजस्वी यादव को देखने और सुनने आए थे। लेकिन हमारे नेता तेजस्वी यादव नहीं आए, जिससे हम निराश जरूर हुए हैं। गौरतलब है कि आरा लोकसभा से जहां एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह चुनावी मैदान में हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले नेता सुदामा प्रसाद प्रत्याशी हैं। जो तरारी विधानसभा से विधायक भी हैं। इंडिया गठबंधन की तरफ से भाकपा माले के सुदामा प्रसाद को टिकट दिया गया है। नामांकन के बाद रमना मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया गया। उसमें भाकपा माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
आरा से सुदामा प्रसाद ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नामांकन के बाद सुदामा प्रसाद सिंह ने कहा कि आरके सिंह से आरा की जनता और नरेंद्र मोदी से देश की जनता परेशान हो चुकी है। इस बार भोजपुर की जनता आरके सिंह को हराने की ठान चुकी है। आरके सिंह से पिछले 10 साल का काम पूछा जा रहा है तो बोल रहे हैं किसकी औकात है कि हमसे पूछेगा। ऐसा सांसद क्या जनता का विकास करेगा, ऐसे सांसद को हराना ही चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें