फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानून का फायदा: दिल्ली में बिकी बिहार की गोभी, 10 गुना मिला दाम

Wed, 16 Dec 2020 06:36 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : amar ujala
कृषि कानूनों को लेकर देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। वे बार-बार इन कानूनों को वापस लेने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन नए कृषि कानून का फायदा अब नजर आने लगा है। दरअसल, नए कानून की मदद से बिहार के समस्तीपुर जिले के एक किसान ने अपनी गोभी की फसल दिल्ली में 10 गुना दाम पर बेची है। बताया जा रहा है कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने उसकी मदद की थी।
 
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

2 of 5
अपने गोभी के खेत में ट्रैक्टर चलाता किसान। - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर 15 दिसंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव मुक्तापुर का एक किसान ओम प्रकाश यादव अपनी गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाता नजर आया था। उसका कहना था कि स्थानीय आढ़त में गोभी की फसल महज एक रुपये किलो में बिक रही है। इससे वह बेहद निराश है।

 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने की मदद

3 of 5
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter

इस मामले की जानकारी केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत किसान ओम प्रकाश यादव के मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अपने विभाग के कॉमन सर्विस सेंटर से संपर्क किया और निर्देश दिया कि वह संबंधित किसान से संपर्क करें। साथ ही, निर्देश दिया कि उसकी फसल को देश के किसी भी बाजार में उचित मूल्य पर बेचने का प्रबंध किया जाए।

 

कॉमन सर्विस सेंटर का अहम है रोल

4 of 5
कॉमन सर्विस सेंटर - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई ने तुरंत किसान ओम प्रकाश यादव से संपर्क साधा। सीएससी के डिजिटल प्लेटफॉर्म ई-किसान मार्ट पर उनकी गोभी की जानकारी अपलोड कर दी, जिसके लिए दिल्ली के एक खरीदार ने 10 रुपये प्रति किलो का मूल्य का प्रस्ताव रखा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदार ने उठाया पूरा खर्च

5 of 5
ट्रक में लादकर भेजी गई गोभी। - फोटो : @rsprasad

किसान और खरीदार के बीच सहमति के बाद कुछ ही घंटों में किसान के बैंक खाते में आधी राशि एडवांस के रूप में पहुंच गई। वहीं, पूरी फसल के ट्रक में लोड होते ही बाकी रकम भी किसान के बैंक खाते में जमा हो गई। इसके बाद समस्तीपुर की गोभी दिल्ली के लिए रवाना हो गई। बता दें कि इस पूरी प्रक्रिया में ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था खरीदार ने खुद की। साथ ही, ट्रांसपोर्ट का पूरा खर्च भी उसने उठाया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट करके मामले की जानकारी दी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें