बेतिया में तेजस्वी और सहनी को सुनने पहुंची जनता
- फोटो : अमर उजाला
‘मोदी सरकार झूठी सरकार है’
वहीं, वीआईपी के संरक्षक मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठे वादे करने वाली सरकार है। इस सरकार ने किसानों से उनकी आमदनी दोगुनी करने, गरीबों का पक्का मकान बनाने और युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया, लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ। ये सरकार सिर्फ वादा करने वाली झूठी सरकार है। ये सरकार यह नहीं चाहती कि गरीब का किसान का बेटा आगे बढ़े। इस सरकार से संविधान खतरे में है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से राजद के प्रत्याशी दीपक यादव को भारी बहुमत से जिताएं और राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करें, ताकि दिल्ली में आपकी आवाज बुलंद हो।
वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी और संचालन अमर यादव ने किया। सभा को विधायक वीरेंद्र गुप्ता, एमएलसी सौरभ कुमार, इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी, कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष प्रसाद, राजद अध्यक्ष दिनेश यादव, विनोद यादव, रैफुल आजम, रामधनी यादव, फैयाज कमाल, रितेश यादव और शिवाजी आर्य आदि ने संबोधित किया।