फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: मोतिहारी में पीएम बोले- इंडि वालों की आंखों में भले ही मोदी खटकता हो, पर देश के हर दिल में है मोदी

Tue, 21 May 2024 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

LS Polls: मोतिहारी में पीएम बोले- इंडि वालों की आंखों में भले ही मोदी खटकता हो, पर देश के हर दिल में है मोदी
West Champaran Lok Sabha: PM says Modi may be a thorn in eyes of INDIA, but Modi is in every heart of country
 
विज्ञापन
1 of 5
मोतिहारी में चुनावी सभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।
बिहार के पश्चिम चंपारण के मोतिहारी में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा की। यहां गांधी मैदान में भाजपा नेता मोदी ने तीसरी बार देश का पीएम बनने के लिए लोगों से अपने उम्मीदवार राधामोहन सिंह, पं. चम्पारण, बाल्मीकि नगर और शिवहर से एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस दौरान पूर्वी चंपारण उम्मीदवार राधामोहन सिंह ने बापू की कर्मभूमि पर महात्मा गांधी का स्मृति चिन्ह देकर नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि गोड़ लागत बानी, का हाल बा आपन लोग के। वहीं, उन्होंने इंडि गठबंधन वालों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास है। हम गरीबों के लिए अनाज, घर और स्वास्थ्य सेवा का लाभ देते रहेंगे। लालू यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कोर्ट से सजा मिलने वाले लोग आजकल हमको हटाने और खत्म होने की बात करते हैं। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी मेरी आंख में आंसू देखना चाहते हैं। उनके सहयोगी मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। लेकिन जनता का प्यार मुझको मिलता है। इसलिए हम काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने मजबूत सरकार बनने पर धारा 370 को हटाया, राम मंदिर को बनवाया। इसलिए जो काम पिछले 10 साल में हुआ है अगले पांच सालों में तिगुना काम होगा। आजकल लोग संविधान बदलने की झूठी अफवाह फैला रहे हैं। लेकिन नेहरू जी ने दलितों के आरक्षण को नहीं देने का काम किया था। पर बाबा साहब के कारण आज दलितों को उसका लाभ मिल रहा है। हम हमेशा गरीबों के लिए काम करते रहेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी को महात्मा गांधी का स्मृति चिन्ह देते एनडीए प्रत्याशी राधामोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
‘चार जून को इंडि गठबंधन के इरादों पर होगा सबसे बड़ा प्रहार’
पीएम मोदी ने कहा कि पांचवें चरण के चुनाव में इंडि गठबंधन पूरी तरह परास्त हो चुका है। खुद को जनता का माई-बाप समझने वालों को जनता ऐसी करारी हार देगी कि दुनिया देखते रह जाएगी। 21वीं सदी का भारत इंडि गठबंधन के पापों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए हर चुनाव में कांग्रेस और राजद जैसे दलों पर जनता जोर का प्रहार कर रही है। चार जून को इंडि गठबंधन के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार होगा। यह प्रहार होगा देश में भ्रष्टाचार पर, यह प्रहार तुष्टिकरण की राजनीति पर, टुकड़े-टुकड़े गैंग पर, समाज को लड़ाने वाली गंदी सोच पर, सनातन को गाली देने वाले विकृत मानसिकता और महिला विरोधी मानसिकता वाले लोगों पर होगा।
 
‘कांग्रेस ने तीन-चार पीढ़ियों का बर्बाद कर दिया जीवन’
भाजपा नेता मोदी ने कहा कि चंपारण में बापू ने सत्याग्रह और स्वच्छाग्रह का प्रयोग किया। इसी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस को आजादी के बाद आंदोलन करना चाहिए था। पूज्य बापू की स्वच्छता अभियान को देश में संस्कार बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला था। लेकिन, सत्ता में आने के बाद उन्होंने बापू के आदर्श, आचार और विचारों को छोड़ दिया। उन्होंने अपना सारा ध्यान सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने पर दे दिया। कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर देश के 60 साल बर्बाद कर दिए। तीन-चार पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। जब आपने गरीब मां के बेटे को सेवा करने का अवसर दिया तो घर-घर शौचालय पहुंचा। इसके बाद पीएम मोदी ने विकास योजनाओं को गिनाया।
 
विज्ञापन

3 of 5
राधामोहन सिंह से बातचीत करते नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
‘कांग्रेस और राजद के लोगों ने बना लिए बड़े-बड़े महल’
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद के लोगों ने बड़े-बड़े महल बना लिए। स्विस बैंक में खाते खुलवा लिए। आप लोगों के पास पेट भरने के लिए अन्न नहीं था। लेकिन, इन लोगों की अलमारियां नोटों से भरी रहती हैं। आपके बच्चों के पास पढ़ने के लिए स्कूल नहीं था। इनके बच्चे विदेशों में जाकर पढ़ते रहे। गरीब परेशानी और मुश्किल में था। लेकिन, इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था। गरीब की पूछ तब शुरू हुई जब गरीब का यह बेटा प्रधानसेवक के रूप में आपकी सेवा में खपने लगा। पिछले 10 साल में मोदी का बहुत समय पिछली सरकार के गड्ढे भरने में लगा है। पिछले 10 साल में जो काम हुए, वह अब अगले पांच में होगा। यह मोदी की गारंटी है।

‘जंगलराज के वारिस से उम्मीद ही क्या की जा सकती है’
पीएम मोदी ने कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं, उन्हें पता नहीं होता मेहनत क्या होती है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि यहां कोई घूम-घूम कर कह रहा है कि चार जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट होगा। मैं तो परमात्मा से यही कामना करता हूं कि मोदी तो क्या देश के किसी भी नागरिक के जीवन में बेड रेस्ट की नौबत नहीं आनी चाहिए। वह उमंग में जीवन जीएं। लेकिन जंगलराज के वारिस से उम्मीद ही क्या की जा सकती है। उधर, यूपी का शहजादा कहता है कि मोदी का आखिरी जीवन बनारस में। इन लोगों के पास मोदी को गाली देने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। कोई कह रहा कि मोदी की कब्र खोदेंगे। कोई कहता है मोदी को गाड़ देंगे। कोई मोदी के आंसू देखना चाहता है। इंडि वालों आपकी इच्छा से अब देश नहीं चलता। इंडि वालों की आंखों में भले ही मोदी खटकता हो, लेकिन देश की आंखों में मोदी है। हर दिल में मोदी है।
 

4 of 5
मोतिहारी में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला
‘इंडि गठबंधन की बैखलाहट बढ़ती जा रही है’
नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार जून की हार को देख इंडि गठबंधन की बैखलाहट बढ़ती जा रही है। अब यह लोग मोदी की योजना पर सवाल उठा रहे हैं। मैंने तय किया है कि गरीब के घर का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा। रात को जब बच्चे भूखे पेट सोते हैं तो उस मां पर क्या बीतती है, इसका मुझे पता है। इसलिए मोदी गरीब को मुफ्त राशन देता है और देता ही रहेगा। यह कहते हैं कि मोदी गरीबों को पक्के घर और मुफ्त इलाज की सुविधा क्यों दे रहा है। मोदी हर मां और बहन की पीड़ा समझता है। इसलिए मोदी ने तय किया कि अब किसी मां को दर्द छिपाने की जरूरत नहीं है। तुम्हारा बेटा अस्पताल में बैठा है। तुम्हारी बीमारी का खर्च यह तुम्हारा बेटा उठाएगा। मोदी गरीब की सेवा के लिए ही पैदा हुआ है। मोदी गरीब के लिए ही तो काम करेगा।
 
पीएम मोदी ने सुशील मोदी को किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यह लोग नहीं आए। उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया। यह ऐसे लोग हैं, एक इंसान जिस पर अदालत ने चोरी करने के गुनाह में सजा सुनाई है। जो जेल काट रहा था। बीमारी के कारण घर आने का अवसर मिला। उसके घर में बढ़िया-बढ़िया खाने की फुर्सत है, लेकिन रामलला के पास आने का समय नहीं है। मैं जहां जाता हूं अपने काम का रिपोर्ट कार्ड देता हूं। मैं इंडि गठबंधन से पूछता हूं कि तुम्हारा रिपोर्ट कार्ड क्या है। जो लोग नौकरी के बदले जमीन लिखवा ले, वह दूसरे के भविष्य के बारे में सोच सकता है क्या? वह बिहार को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। इतिहास जब अवलोकन करेगा तो नीतीश जी और सुशील मोदी जी का नाम याद किया जाएगा। इन लोगों ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला। पीएम मोदी ने विकास योजनाओं को गिनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी की चुनावी सभा उनका समर्थक - फोटो : अमर उजाला
‘जंगलराज वाले आरक्षण और संविधान के बारे में झूठ बोल रहे’
पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वाले आरक्षण और संविधान के बारे में दिन-रात झूठ बोल रहे। सच्चाई यह है कि अगर बाबा साहेब नहीं होते तो एससी और एसटी को आरक्षण नहीं मिलता। नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर विरोध किया था। कांग्रेस आरक्षण विरोधी है। इसलिए आज सिर्फ एक ही वोट बैंक उनके पास है। वह लोग धर्म के आधार पर आरक्षण छीन कर अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें