बाढ़ के लिए फंड की घोषणा होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र औराई, कटरा, गायघाट, मुसहरी, मीनापुर और कांटी प्रखंड मुख्य रूप से शामिल हैं। ऐसे में मुसहरी के ग्रामीण ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से घोषणा की गई है, यह बहुत ही राहत देने वाली बात है। इसके लिए सरकार को धन्यवाद देते हैं। इससे हम सब को बड़ी राहत मिलेगी और बाढ़ आने की स्थिति जो बनती है, वह खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लोग इससे लाभान्वित होंगे और हम ग्रामीणों को राहत मिलेगी।