फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 Cricket World Cup: फाइनल मैच में जीत को लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर में अखंड हवन, भारत के लिए की गई प्रार्थना

Sat, 29 Jun 2024 05:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

T20 Cricket World Cup: फाइनल मैच में जीत को लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर में अखंड हवन, भारत के लिए की गई प्रार्थना
T20 Cricket World Cup 2024: Akhand Havan at Baba Garibnath Temple for India's victory in final match
 
विज्ञापन
1 of 3
बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में भारत की जीत के लिए हो रहा अखंड हवन - फोटो : अमर उजाला
T20 क्रिकेट के विश्व कप 2024 के सेमी फाइनल मैच में भारत की धमाकेदार जीत हुई। उसके बाद फाइनल मुकाबले में जीत को लेकर बिहार की बाबा नगरी मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में भी भारत की जीत के लिए पूजा और हवन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए लगातार अखंड हवन किया जा रहा है। जहां लोग भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और यह मैच होने तक जारी रहेगा।
 
विज्ञापन

2 of 3
बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में भारत की जीत के लिए हो रहा अखंड हवन - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने T20 विश्व कप में बिना कोई मैच हारे लगातार मैच जीतकर के फाइनल में प्रवेश किया है। भारत की इस सफलता में टीम के हर खिलाड़ी ने योगदान दिया है। भारत फाइनल में भी इसी प्रकार का शानदार प्रदर्शन करे और दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम करे, इसके लिए आज शनिवार को बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में भगवान की विशेष पूजा की गई। पूजा-पाठ कर और हवन कर भगवान से प्रार्थना की जा रही कि वे फाइनल में भी भारतीय टीम पर अपनी कृपा बनाए रखें और भारत की जीत सुनिश्चित हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में भारत की जीत के लिए हो रहा अखंड हवन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया वर्ष 2007 के बाद एक बार फिर से आज जीतने के लिए मैदान में उतरेगी और दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देगी। वर्ष 2007 में 68 रन से इंग्लैंड को हरा जीत दर्ज की थी। बाबा गरीबनाथ मंदिर के महंत अभिषेक ने बताया कि भारत हर बार मैच जीता है और इस बार भी जीतकर इतिहास रचेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें