फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के वक्त दो पक्षों में हिंसा, हमला और तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

Mon, 14 Oct 2024 09:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के वक्त दो पक्षों में हिंसा, हमला और तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी
Muzaffarpur: Violence between two parties during Durga Puja immersion, chaos due to attack and vandalism
विज्ञापन
1 of 4
घटनास्थल पर तनाव का माहौल कायम - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। इसके बाद सोमवार को जिले के सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के लकड़ी ढाई स्थित कोठी मोहल्ला में हिंसा भड़क उठी। बताया जा रहा है कि रविवार रात मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद सोमवार को दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कई वाहनों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
 
विज्ञापन

2 of 4
घटनास्थल पर तनाव का माहौल कायम - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, लगभग दो दर्जन लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मोहल्ले में पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान शरारती तत्वों ने आधा दर्जन से अधिक बाइक और कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही, चाकू से हमला करते हुए कई लोगों को घायल किया। शिवम कुमार नामक एक छात्र को चाकू लगने से गंभीर चोटें आईं, जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
गाड़ियों में की गई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने इस घटना के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकंदरपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।
 
विज्ञापन

4 of 4
गाड़ियों में की गई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल, पुलिस शरारती तत्वों की पहचान करने और मामले की जांच में जुट गई है। अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर रही है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें