प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में खबरा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा दे रहे शिक्षक अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत सेन, एसएसपी राकेश कुमार, एसडीएम पूर्वी अमित कुमार और कई थानों की पुलिस परीक्षा केंद्र पहुंची। उसके बाद समझा-बुझा कर जांच समिति बनाकर उसकी रिपोर्ट BPSC को भेजने का हवाला देते हुए परीक्षा शुरू करवाई। अब इस मामले में करीब डेढ़ घंटे से अधिक का समय निकल गया, जिसके लिए जिलाधिकारी ने सभी को अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया।