फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: अनोखी पहल! पांच फीसदी अधिक वोटिंग कराने पर बूथ से टैग पांच जीविका दीदी को मिलेगा इनाम

Mon, 06 May 2024 01:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

LS Polls 2024: अनोखी पहल! पांच फीसदी अधिक वोटिंग कराने पर बूथ से टैग पांच जीविका दीदी को मिलेगा इनाम
Muzaffarpur Lok Sabha: if five percent more voting is done, Jeevika Didi will get reward from booth
विज्ञापन
1 of 4
मतदान को लेकर जागरूकता के लिए बनाई जा रही रंगोली - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित कराने को लेकर बड़ी पहल की गई है। लोकतंत्र के महा पर्व में मतदाताओं की भागीदारी को सुनिश्चित कराने और वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जन जागरूकता का अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत जहां रंगोली और अन्य प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों के बीच में वोटिंग करने को लेकर के अभियान चलाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम प्रभावी रूप से चलाने को कहा है। इसके साथ जीविका के अधिकारियों और कर्मियों को सक्रिय तथा तत्पर स्वीप कार्यक्रम में सहयोग करने को कहा है। इसको लेकर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका ने लोकसभा चुनाव में जीविका का सहयोग प्राप्त करने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामुदायिक संगठन जीविका मित्र को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अब प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
जीविका दीदी निभा रहीं अहम भूमिका - फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत सेन ने इसको लेकर जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को जीविका के अधिकारियों एवं कर्मियों को स्वीप कार्यक्रम में सहभागी बनाते हुए कार्यक्रम को सफल तथा प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। बेहतर वोटिंग प्रतिशत वाले संकुल को ₹25 हजार का मिलेगा इनाम और सभी जीविका सामुदायिक समन्वयक एवं जीविका मित्र को भी विधानसभावार प्रत्येक मतदान केंद्र से संबद्ध रहेंगे।
 
विज्ञापन

4 of 4
मतदान को लेकर जागरूकता के लिए बनाई जा रही रंगोली - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र जहां इस वर्ष मतदान प्रतिशत में वर्ष 2019 की हुई लोकसभा निर्वाचन की तुलना में पांच प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि होती है। तो उन मतदान केंद्रों से संबद्ध सर्वश्रेष्ठ पांच जीविका मित्रों को ₹5,000 की दर से प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साथ ही ऐसे मतदान केंद्रों से संबद्ध स्वयं सहायता समूहों को ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें