फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: मुजफ्फरपुर में 601 फीट लंबा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र, देखें तस्वीरें

Thu, 15 Aug 2024 04:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Independence Day: मुजफ्फरपुर में 601 फीट लंबा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 3
601 फीट लंबा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर में युवाओं ने 601 फीट तिरंगा झंडा शोभा यात्रा निकाली। इस अनोखी तिरंगा झंडा शोभा यात्रा को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे शहर में यह आकर्षण का केंद्र बना रहा। युवाओं के जोश और देश भक्ति के जज्बा को देख कर हर कोई वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाया।

विज्ञापन

2 of 3
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर शहर में निकाली गई 601 फीट लंबी तिरंगा झंडा शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकले। इसके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इसके साथ-साथ ही मौके पर पुरोहित के द्वारा शंखनाद किया गया। पूरे शहर से निकली यह अनोखी शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

शहर के रामगढ़ चौक से निकली हुई यह शोभा यात्रा सरैयागंज टॉवर होते हुए पंकज मार्केट रोड, छाता बाजार, पुरानी बाजार चौक, साहू रोड, छोटी कल्याणी चौक और मोतीझील कंपनी बाग होते हुए वापस रामगढ़ चौक में गई। इस दौरान आयोजक चंदन कुमार ने बताया, बीते सात साल से इस तरह की अनोखी शोभा यात्रा को निकाल रहे हैं। ताकि युवाओं और लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना बनी रहे।इसको लेकर इस बार हम लोगों ने 601 फीट झंडा को निकाला है और इसका मकसद देश में और युवाओं में राष्ट्र भक्ति की भावना को बनाए रखने का है। वहीं, मुजफ्फरपुर परिवार की ओर से भी विशेष झांकी को निकाला गया, जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें