मथुरा में रेल ट्रैक पर मिले थे तीन शव
- फोटो : अमर उजाला
शव के पास मिला टूटी-फूटी अंग्रेजी में लिखा एक पत्र
गौरतलब है कि आगरा-मथुरा रेलवे ट्रैक पर एक साथ तीन शव मिलने के बाद से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में भिजवा दिया था। उसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम जांच में जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस को कपड़ों से ग्लोब टेलर मुजफ्फरपुर का एक स्टीकर लगा मिला। इसके अलावा तीनों के हाथ में मेहंदी लगी हुई थी। वहीं, शव के पास से टूटी-फूटी अंग्रेजी में ‘आई लव यू गौरी माई वाइफ’ लिखा एक पत्र भी मिला है। पुलिस उस पत्र की भी जांच में जुट गई है। मेंहदी लगे हाथ की हथेली पर SBG लॉर्ड लिखा है। इसके साथ ही दूसरी लड़की के हाथ पर युवराज लिखा है। SBG, गौरी और युवराज को डीकोड करने का पुलिस प्रयास कर रही है।
छात्राओं ने हिमालय जाने की बात लिख घर पर छोड़ा था पत्र
जानकारी के अनुसार, बीती 13 मई से गायब तीनों छात्राओं ने घर में पत्र छोड़ा था। पत्र में लिखा था कि बाबा ने बुलाया है। भक्ति के लिए हिमालय जा रहे हैं। किसी ने तलाश करने या वापस बुलाने की कोशिश भी की तो तीनों खुदकुशी कर लेंगी। उक्त पत्र में छात्राओं ने लिखा था कि तीन माह बाद 13 अगस्त 2024 को तीनों बाबा से मिलकर खुद वापस आ जाएंगी। उसके बाद छात्राओं के परिजनों ने 14 मई को पुलिस को आवेदन दिया पर नौ दिन बाद मामले की एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी ने संज्ञान लिया, तब मामले को गंभीरता से लिया गया था और फिर एफआईआर दर्ज की गई थी।