नगर निगम के नगर आयुक्त नवीन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
मामले में नगर निगम के नगर आयुक्त नवीन कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के कुछ एरिया में जलस्तर में कमी हुई है, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। इसको लेकर के एक त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) का भी गठन किया गया है। जो कि पानी के टैंकर को लेकर शहरी क्षेत्रों में जहां पर जरूरत होगी, वहां पर पानी मुहैया करवाएगा। इसके साथ-साथ ही हम लोगों ने सभी पानी के पंप की मरम्मत को लेकर टीम बनाई है। जो कि शहरी क्षेत्रों में जहां पर भी कोई भी समस्या आएगी, वहां जाकर उसे ठीक करने का काम करेगी।