बिहार के किसान अब सेब की खेती कर लाखों रुपये कमा सकते हैं। मुजफ्फरपुर जिले का एक किसान खेती कर लाखों रुपये कमा रहे हैं। जिले के सकरा प्रखंड के किसान सेव की खेती कर रहे हैं, जिसकी खूब प्रशंसा हो रही है। गौरतलब है कि सेब की खेती अमूमन ठंडे प्रदेश कश्मीर, शिमला और हिमाचल प्रदेश जैसी जगहों में ही होती है। लेकिन मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रगतिशील किसान इस भीषण गर्मी में भी सेब उगा कर लाखों रुपये कमा रहे हैं। सकरा प्रखंड के गन्नीपुर बेझा गांव के किसान रामनंदन प्रसाद ने तीन साल पहले पारंपरिक खेती छोड़ कर सेब के बागान लगाए, जिसमें अब सेब फलने भी लगे हैं। इन सेबों की बाजार में काफी मांग की जा रही है।