बिहार में छठ की धूम है। मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक सीढ़ी घाट, अखाड़ा घाट, आश्रम घाट और साहू पोखर मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। चलिए तस्वीरों में देखें कैसा रहा इस दौरान का दृश्य।
विज्ञापन
1 of 7
छठ के घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की भव्यता और उत्साह आज अपने चरम पर है। व्रतियों ने तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर और छठी मईया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुजफ्फरपुर के हर घाट पर जय छठी मईया के जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
2 of 7
छठ के गीतों की रही घाटों पर गूंज।
- फोटो : अमर उजाला
छठ गीतों की मधुर धुनों से माहौल मनमोहक
मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक सीढ़ी घाट, अखाड़ा घाट, आश्रम घाट और साहू पोखर मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। बूढ़ी गंडक नदी के तट पर हजारों व्रती शाम से ही परिवारजनों के साथ पहुंचने लगे थे। चारों ओर दीपों की रोशनी, फल-फूल और छठ गीतों की मधुर धुनों से माहौल मनमोहक बना रहा।
विज्ञापन
3 of 7
छठ पूजा के दौरान घाटों पर सुंदर नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
कैमरे में कैद हुईं छठ की यादें
जिले के सभी प्रमुख घाटों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए डीएम, एसएसपी और अन्य आला अधिकारी स्वयं घाटों का निरीक्षण करते रहे। वहीं, एसडीआरएफ की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। यादगार पलों को लोगों ने अपने कैमरे पर कैद किया। घाटों पर सेल्फी लेते हुए लोग दिखाई दिए।
4 of 7
प्रदेश भर में छठ के पावन पर्व की दिखी धूम।
- फोटो : अमर उजाला
उल्लास से जगमगा उठे घाट
छठ पर्व के इस अवसर पर मुजफ्फरपुर का हर घाट आस्था, भक्ति और उल्लास से जगमगा उठा। श्रद्धालु भगवान भास्कर के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए छठी मईया से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
छठ के पावन पर्व को लेकर उत्साह।
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर
इस बीच कटिहार में भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। जिले के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। गंगा, कोसी और महानंदा जैसी नदियों के तटों के साथ-साथ कई मोहल्लों, कॉलोनियों में विशेष सजावट की गई।
विज्ञापन
6 of 7
विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव।
- फोटो : अमर उजाला
सौर तीर्थस्थल में दूर-दूर से आए लोग
लोक आस्था के चार दिवसीय कार्तिक छ्ठ महापर्व पर बिहार के औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। सूर्य नगरी में तिल रखने की भी जगह नही रही।
बांका जिले में श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर रहा।
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर रहा
लोक आस्था के महापर्व छठ का तीसरा दिन शनिवार को पूरे बांका जिले में श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। शाम होते ही जिले के सभी छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं।