रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमालपुर रेल इंजन कारखाना का किया दौरा
- फोटो : अमर उजाला
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (IRIMEE) को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जमालपुर लोकोमोटिव वर्कशॉप और IRIMEE के विकास के लिए 350 करोड़ रुपये की कार्य योजना शुरू की। रेल मंत्री ने कहा कि 2026 के शैक्षणिक सत्र तक IRIMEE संस्थान में आम छात्रों का भी दाखिला होगा। उन्होंने कहा कि गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति जल्द ही इस संबंध में जमालपुर दौरा करेंगे। बैठक में मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव, जमालपुर विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, मुंगेर मेयर कुमकुम देवी, जमालपुर नगर परिषद की अध्यक्ष पार्वती देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।