फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: मुंगेर में मतदाताओं को बरगलाने के आरोप में हिरासत में लिए गए राजद नेता, कई बूथों पर हुआ पथराव

Mon, 13 May 2024 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

LS Polls 2024: मुंगेर में मतदाताओं को बरगलाने के आरोप में हिरासत में लिए गए राजद नेता, कई बूथों पर हुआ पथराव
LS Polls: RJD leader Pankaj Yadav detained on charges of tricking voters in Munger polling booth stone pelting
 
विज्ञापन
1 of 4
राजद नेता पंकज यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज सोमवार को चौथे चरण के तहत मुंगेर, जमालपुर, लखीसराय, सूर्यगढा, बाढ़, मोकामा में 2,029 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, उसके बाद से मतदाता धीरे-धीरे संख्या में मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, मुंगेर विधानसभा और जमालपुर विधानसभा के एक-एक जगह पर पिंक बूथ और दिव्यांग मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
मतदान केंद्र के बाहर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय नौलकखा मतदान केंद्र से राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर मतदाताओं को बरगलाने का आरोप लगा है। हालांकि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पंकज यादव को कासिम बाजार थाने में रखा गया है। चुनाव को लेकर भारी संख्या में अर्धसैनिक बल और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती मतदान केंद्र पर की गई है।
 
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस ने लाठी चार्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 145 और 146 पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर किया। बताया जा रहा है कि बीएलओ द्वारा पर्ची न दिए जाने से लोग नाराज थे। वहीं, पथराव की घटना के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
 
विज्ञापन

4 of 4
क्षेत्र में गश्त करते पुलिस और सुरक्षा बल के जवान - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि मतदान केंद्र संख्या 145 और 146 पर बीएलओ द्वारा पर्ची नहीं दी गई थी। इसलिए स्थानीय युवकों द्वारा इंटरनेट के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई जा रही थी। तभी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे पुलिस पदाधिकारी के द्वारा युवकों पर लाठी चार्ज किया गया और 2 युवकों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद असामाजिक तत्वों द्वारा मतदान केंद्र पर पथराव किया गया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मतदान केंद्र के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें