फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: किऊल नदी के घाट पर पहली बार बनारस के पंडितों ने की गंगा आरती, जुटे हजारों श्रद्धालु; देखें तस्वीरें

Mon, 04 Nov 2024 09:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Ganga Aarti: नगर परिषद की ईओ प्रियंका गुप्ता ने बताया कि नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने का उद्देश्य इस आयोजन का मुख्य केंद्र था।
विज्ञापन
1 of 4
त्रिपुरारी घाट पर विशेष गंगा आरती करते बनारस के पंडित - फोटो : अमर उजाला
जमुई जिले की किऊल नदी के त्रिपुरारी घाट पर सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अनोखे आयोजन में पहली बार किऊल नदी के तट पर बनारस से आए विद्वान पंडितों ने विधिवत गंगा आरती की। इस ऐतिहासिक अवसर पर सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और श्रद्धालुओं ने घाट पर एकत्रित होकर इस विशेष आरती का आनंद लिया।
 
विज्ञापन

2 of 4
त्रिपुरारी घाट पर विशेष गंगा आरती करते बनारस के पंडित - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर सदर विधायक श्रेयसी सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद घाट पर एक हजार से अधिक दीपों से भगवान श्रीराम और हनुमान की आकृतियां बनाई गईं, जिसने घाट की भव्यता को और बढ़ा दिया। महिलाओं ने दीपोत्सव का आयोजन किया, जिससे घाट का पूरा वातावरण आध्यात्मिकता से सराबोर हो गया। बनारस से आए आठ पंडितों ने भव्य गंगा आरती कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांध दिया।
 
विज्ञापन

3 of 4
त्रिपुरारी घाट पर विशेष गंगा आरती करते बनारस के पंडित - फोटो : अमर उजाला
नगर परिषद की ईओ प्रियंका गुप्ता ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने का उद्देश्य इस आयोजन का मुख्य केंद्र था। उन्होंने बताया कि गंगा नदी के उत्थान और इसके स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु इस उत्सव का आयोजन किया गया, जो समाज को न केवल नदी के प्रति संवेदनशील बनाएगा बल्कि जीविकोपार्जन में बढ़ोतरी के लिए भी एक अहम पहल है।
 
विज्ञापन

4 of 4
त्रिपुरारी घाट पर विशेष गंगा आरती करते बनारस के पंडित - फोटो : अमर उजाला
इस भव्य आयोजन में नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार, नगर प्रबंधक राजेश कुमार झा और जिला विधिक संघ के महासचिव अमित कुमार समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अनोखी गंगा आरती से किऊल नदी के त्रिपुरारी घाट पर एक अद्वितीय आध्यात्मिक माहौल बन गया, जिससे जमुई का यह क्षेत्र एक नई पहचान की ओर अग्रसर हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें