फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लोकसभा चुनाव के बीच मुंगेर में कूड़े के ढेर में मिला हैंड ग्रेनेड, दहशत में लोग

Mon, 06 May 2024 03:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: लोकसभा चुनाव के बीच मुंगेर में कूड़े के ढेर में मिला हैंड ग्रेनेड, दहशत में लोग
Bihar News: Hand grenade found in garbage in Munger amid Lok Sabha elections, people in panic
 
विज्ञापन
1 of 2
मुंगेर में कूड़े के ढेर में मिला बम - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चौथे चरण में मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई  को चुनाव होना है। इसको लेकर जगह-जगह चुनावी जनसभाएं की जा रही हैं। सभी राजनीतिक प्रत्याशी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं। इस बीच मुंगेर के नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के रायसर टोला में कूड़े के ढेर में एक हैंड ग्रेनेड मिला है। इससे इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं, बम की मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस वासुदेवपुर थाने को दी गई। मौके पर पहुंची वासुदेवपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और इसकी सूचना बम स्क्वाड टीम को दी गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां हैंड ग्रेनेड बम बरामद हुआ है, वह कूड़े के ढेर पर है। उन्होंने बताया कि जब कूड़े के ढेर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी अजीब सी दिखी तो कुछ लोगों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने देखा कि कूड़े के ढेर पर एक हैंड ग्रेनेड बम है। उसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने वासुदेवपुर थाना पुलिस को दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मुंगेर में कूड़े के ढेर में मिला बम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस संबंध में जानकारी देते हुए वासुदेवपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि हैंड ग्रेनेड बम मिलने की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। घटनास्थल पर बम स्क्वॉड की टीम को बुलवाया जा रहा है।

इसके साथ ही मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायसर मोहल्ले में हैंड ग्रेनाइट मिला है। घटनास्थल पर पुलिस बल के जवानों की तैनाती कर दी गई है। बम निरोधक दस्ते को बुलाया जा रहा है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें