तेज बारिश और नदी के बहाव से धंसा हिस्सा
- फोटो : अमर उजाला
भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
पुलिया की कमजोर हालत को देखते हुए पुल के दोनों ओर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। यह एहतियाती कदम इस कारण उठाया गया है ताकि भारी वाहन पुलिया पर से न गुजरें और इसकी हालत और अधिक न बिगड़े।
ग्रामीणों के अनुसार, तेज बारिश और नदी के तेज बहाव के बाद पुलिया का हिस्सा धंसा है। पुलिया का ऊपरी हिस्सा भी काफी जर्जर हो चुका है, और इसकी मरम्मत की आवश्यकता लंबे समय से थी। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर पुलिया की मरम्मत में देरी होती है, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।