फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने बुलाया भारत बंद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; जानें

Wed, 30 Oct 2024 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने भारत बंद के तहत NH-31 जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज कर दिया और प्रदर्शनकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
1 of 4
पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंदोलनकारियों को किया तितर-बितर - फोटो : अमर उजाला
बेगूसराय जिले में बुधवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एनएच-31 को जाम कर जमकर हंगामा किया। इस प्रदर्शन के कारण हाईवे पर घंटों तक यातायात बाधित रहा, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगे रखीं। इनमें मुख्य रूप से जातीय आधारित जनगणना और विभिन्न क्षेत्रों में हिस्सेदारी का मुद्दा शामिल था।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंदोलनकारियों को किया तितर-बितर - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया बल प्रयोग
जाम की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन जारी रखा और पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज कर आंदोलनकारियों को तितर-बितर किया। लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने का प्रयास किया, जिसके कारण वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने पर प्रदर्शनकारी वहां से भागने लगे।
 
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंदोलनकारियों को किया तितर-बितर - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों के मुद्दे और आंदोलन की वजह
आंदोलनकारियों का कहना है कि इस प्रदर्शन के जरिए उन्होंने जातीय आधारित जनगणना, जनसंख्या के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में हिस्सेदारी और अन्य नौ मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है, इसलिए भारत बंद का आह्वान किया गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंदोलनकारियों को किया तितर-बितर - फोटो : अमर उजाला
‘प्रदर्शन की पूर्व सूचना नहीं दी थी’
सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि किसी भी संस्था ने पुलिस प्रशासन को इस प्रदर्शन के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी। डीएसपी के अनुसार, प्रदर्शन अचानक शुरू हुआ और बिना अनुमति के एनएच-31 को जाम कर हंगामा किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी जब लोगों को समझाने पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला किया और धक्का-मुक्की की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग कर आंदोलनकारियों को वहां से हटाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
वहीं, एनएच-31 के जाम रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि इस तरह के प्रदर्शन अचानक हो जाने से उन्हें नुकसान होता है और समय की बर्बादी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें