फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सहरसा में VIP प्रमुख की विशाल आरक्षण यात्रा, बाढ़ पीड़ितों को खिचड़ी खिलाने पर की सरकार की कड़ी आलोचना

Sun, 06 Oct 2024 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: सहरसा में VIP प्रमुख की विशाल आरक्षण यात्रा, बाढ़ पीड़ितों को खिचड़ी खिलाने पर की सरकार की कड़ी आलोचना
Saharsa News: VIP chief Mukesh Sahni's massive reservation yatra, flood victims, criticized Bihar govt
 
विज्ञापन
1 of 5
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी आरक्षण यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सहरसा में रविवार को वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने विशाल आरक्षण यात्रा की। इस दौरान उन्होंने संत लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में सहनी ने सरकार की बाढ़ प्रबंधन नीतियों और बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी को लेकर तीखी आलोचना की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को खिचड़ी खिलाने और मात्र सात हजार रुपये सहायता देने पर सरकार की कड़ी निंदा की।
 
विज्ञापन

2 of 5
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सरकार की लापरवाही से आई बाढ़
वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है और उसकी लापरवाही के कारण बाढ़ आई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत नहीं दे रही है। सहनी ने कहा कि सरकार सिर्फ खिचड़ी खिला रही है, जबकि लाखों का नुकसान हो चुका है। अगर सरकार बांधों को मजबूत और ऊंचा कर देती, तो बाढ़ से यह तबाही नहीं होती।
 
विज्ञापन

3 of 5
सभास्थल पर दीप प्रज्वलित करते वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ पीड़ितों के बीच बिरयानी वितरण
वीआईपी सुप्रीमो ने अपनी पार्टी द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पार्टी पिछले चार-पांच दिनों से बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिरयानी का वितरण कर रही है। उन्होंने सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को केवल खिचड़ी खिलाई जा रही है, जबकि सरकार की लापरवाही से बाढ़ आई है। सहनी ने आश्वासन दिया कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो बाढ़ पीड़ितों को पूरा मुआवजा मिलेगा, न कि केवल सात हजार रुपये जैसा कि वर्तमान सरकार दे रही है।
 

4 of 5
सभास्थल पर दीप प्रज्वलित करते वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
एक साल के लिए सरकार बनाओ, अधिकार पाओ
सहनी ने अपने आगामी राजनीतिक अभियानों की चर्चा करते हुए कहा कि वह ‘एक साल के लिए सरकार बनाओ, अधिकार पाओ’ के तहत बिहार के सभी जिलों में यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने अपने 10 प्रतिशत वोट बैंक का भी जिक्र किया और जनता से अपील की कि वे उन्हें एक मौका दें, ताकि वे उनके हितों की रक्षा कर सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरक्षण यात्रा में जेसीबी से बरसाए गए फूल - फोटो : अमर उजाला
स्वागत और यात्रा की चर्चा
सहरसा में उनके आगमन पर बलुआहा पुल पर नंदन कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेसीबी से उन पर फूल बरसाए गए और स्वागत समारोह में भारी भीड़ उमड़ी। यह आरक्षण यात्रा पूरे बिहार में चल रही है और इसे लेकर पार्टी में उत्साह है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें