फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2023 : बिहार में विश्व योग दिवस पर सबने मिलकर किया आसन और ध्यान, तस्वीरों में देखिए

Wed, 21 Jun 2023 08:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Yoga Day ; योग शारीरिक व्यायाम का एक प्राचीन अभ्यास है। योग अभ्यासों में शारीरिक व्यायाम जिन्हें ‘आसन’ कहा जाता है। श्वास तकनीक और ध्यान शामिल हैं। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच सामान्य कल्याण और सामंजस्य को बढ़ाने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
1 of 7
योग करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
21 जून को यानी आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा। बिहार में अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, मुंगेर, औरंगाबाद, पूर्णिया, दरभंगा समेत सभी जिलों में बुधवार सुबह से ही पार्क में लोग योगाभ्यास करते दिखे। योग शारीरिक व्यायाम का एक प्राचीन अभ्यास है। योग अभ्यासों में शारीरिक व्यायाम जिन्हें ‘आसन’ कहा जाता है। श्वास तकनीक और ध्यान शामिल हैं। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच सामान्य कल्याण और सामंजस्य को बढ़ाने का प्रयास करता है। 
विज्ञापन

2 of 7
भाजपा नेताओं ने किया योग। - फोटो : अमर उजाला
पटना में भाजपा नेताओं ने किया योग
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी योग दिवस के अवसर योग करते दिखे। भाजपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर भारत का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

3 of 7
बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में योगाभ्यास करने पहुंचे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद बोले- तन-मन में उर्जा भरता है योग
बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा भी योग में शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने योग दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग करने से पूरे शरीर स्वस्थ रहता है और तन-मन में उर्जा भरता है। सुबह उठकर योग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले योग ऊंची जगह पर रहकर सिमट गए थे। लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अथक प्रयास से आज योग को पूरा देश में स्थापित हुआ है।

4 of 7
औरंगाबाद में योग दिवस। - फोटो : अमर उजाला
स्वस्थ और निरोग रहने के लिए योग जरूरी
औरंगाबाद शहर में आयोजित कार्यक्रम का यहां के बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद ने भी योग किया। सांसद के साथ औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद ने उदय गुप्ता ने भी योगा किया।
विज्ञापन

5 of 7
योग करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
औरंगाबाद में लोगों ने किया योग
औरंगाबाद शहर में लोगों ने पार्क में योगाभ्यास किया। योगाभ्यास कराते हुए योगाचार्य ने अलग-अलग योग और आसन के लाभ बताएं। इस मौके पर सांसद ने कहा कि स्वस्थ और निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। लोगों से उनकी करबद्ध प्रार्थना है कि योग दिवस को प्रतीक न बनाएं बल्कि नियमित रूप से योग करते हुए स्वस्थ और प्रसन्न रहे।
विज्ञापन

6 of 7
खगड़िया में नदी किनारे योग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
खगड़िया में गंगा किनारे लोगों ने किया योग
खगड़िया के गोगरी प्रखंड के गंगा नदी बन्नी घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति खगड़िया के तत्वाधान में घाट पर योग के तहत योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में किया गया। योग कार्यक्रम का विधिवत संचालन आयुष मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के आचार्य गौरी शंकर द्वारा किया गया तथा लोगों को पंचतत्व, एक्यूप्रेशर, प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में बताया गया व दैनिक दिनचर्या में अच्छी तरीके से स्वस्थ रहकर कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भागलपुर में योग दिवस मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
भागलपुर में भी लोगों ने किया योग
भागलपुर के कई संस्थानों ने योग कार्यक्रम किया गया। सैंडिस कंपाउंड मैदान में विश्व योग दिवस सनातन दिव्य योग संगम के तहत वशिष्ट योग फाउंडेशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में सैयद शाहनवाज हुसैन उपस्थित थे, उन्होंने भी योग का अभ्यास किया और लोगों से योग करने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें