21 जून को यानी आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा। बिहार में अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, मुंगेर, औरंगाबाद, पूर्णिया, दरभंगा समेत सभी जिलों में बुधवार सुबह से ही पार्क में लोग योगाभ्यास करते दिखे। योग शारीरिक व्यायाम का एक प्राचीन अभ्यास है। योग अभ्यासों में शारीरिक व्यायाम जिन्हें ‘आसन’ कहा जाता है। श्वास तकनीक और ध्यान शामिल हैं। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच सामान्य कल्याण और सामंजस्य को बढ़ाने का प्रयास करता है।